खतरे की घंटी! IG की गाड़ी के बाद दिल्ली से सेना अधिकारी की गाडी चोरी

Updated at : 25 Jan 2016 9:29 AM (IST)
विज्ञापन
खतरे की घंटी! IG की गाड़ी के बाद दिल्ली से सेना अधिकारी की गाडी चोरी

नयी दिल्ली : दक्षिण दिल्ली से रविवार को एक सेना अधिकारी की गाडी चोरी हो गई. राष्ट्रीय राजधानी में इस तरह की यह दूसरी घटना है. गणतंत्र दिवस परेड से पूर्व हुई इस घटना को खतरे की घंटी के तौर पर भी देखा जा रहा है. गणतंत्र दिवस परेड में भारत के कई शीर्ष नेता […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : दक्षिण दिल्ली से रविवार को एक सेना अधिकारी की गाडी चोरी हो गई. राष्ट्रीय राजधानी में इस तरह की यह दूसरी घटना है. गणतंत्र दिवस परेड से पूर्व हुई इस घटना को खतरे की घंटी के तौर पर भी देखा जा रहा है. गणतंत्र दिवस परेड में भारत के कई शीर्ष नेता और फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलोंद शामिल होंगे. राजधानी में कई आतंकी संगठनों की मुख्य सदस्यों की मौजूदगी के बारे में खुफिया जानकारी मिलने के बाद गणतंत्र दिवस से पहले ही सुरक्षा बढा दी गई और दिल्ली में हाई अलर्ट है. यहां आतंकी संगठनों के सदस्यों की मौजूदगी की सूचना पठानकोट आतंकी हमले के ठीक बाद मिली थी.

पुलिस ने बताया कि रविवार दोपहर दो बजकर करीब 30 मिनट पर कर्नल रैंक के सैन्य अधिकारी की सैंट्रो कार लोधी कालोनी में डाकघर के पास से चोरी हो गई. यह अधिकारी एम्स में मेडिकल कोर्स कर रहा है. कार की विंडशील्ड पर दो स्टीकर लगे हैं. एक स्टीकर प्रमुख चिकित्सा संस्थान का और दूसरा धौलाकुआं स्थित आर्मी ऑफिसर्स क्लब का है. कार में हरियाणा का रजिस्ट्रेशन नंबर है. डीसीपी (दक्षिण) प्रेम नाथ ने बताया , ‘‘ कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और तफ्तीश जारी है. ” पुलिस ने बताया कि घटना के बाद सभी पुलिस थानों का सतर्क कर दिया गया है और चौकसी बढा दी गई है.

हाल ही में ऐसी की एक अन्य घटना हुई थी जिसमें केंद्रीय सुरक्षा बल के आईजी रैंक के एक अधिकारी की कार नोएडा सेक्टर 23 स्थित उनके आवास से चुरा ली गई थी. वाहन का अब तक कोई पता नहीं चल पाया है. दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को एक कैब के बारे में एक अलर्ट जारी किया था जिसके चालक को मार डाला गया था और वाहन लूट लिया गया था। यह घटना पठानकोट हमले से मिलतीजुलती है. पुलिस ने बताया कि चालक का शव हिमाचल प्रदेश के कांगडा जिले में एक पुलिस पर मिला था. इस साल गणतंत्र दिवस आयोजनों में फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलोंद मुख्य अतिथि हैं जिनके आने के बाद राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा कडी कर दी गई है.

प्रत्येक पुलिस जिले में उच्च निगरानी वाली कम से कम 10 बडी चौकियां स्थापित की गई हैं और शहर भर में कमांडो तैनात हैं. एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि लोकप्रिय बाजारों और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों पर खास ध्यान दिया गया है. शहर की सीमा पर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था कडी कर दी गई है. उप्र और हरियाणा में भी पुलिस को सेना अधिकारी की कार चोरी होने के बारे में सूचना दे दी गई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola