दिल्ली : ट्रॉली बैग में पुलिस को मिला महिला का शव

नयी दिल्ली: दिल्ली के मयूर विहार इलाके में बुधवार को उस वक्त सनसनी फैल गयी जब पुलिस को एक ट्रॉली बैग में युवती का शव बरामद हुआ है. प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को खबर मिली कि एक रिक्शे में एक संदिग्ध युवक बैग ले जा रहा है जब पुलिस ने इस बैग की तलाशी […]
नयी दिल्ली: दिल्ली के मयूर विहार इलाके में बुधवार को उस वक्त सनसनी फैल गयी जब पुलिस को एक ट्रॉली बैग में युवती का शव बरामद हुआ है. प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को खबर मिली कि एक रिक्शे में एक संदिग्ध युवक बैग ले जा रहा है जब पुलिस ने इस बैग की तलाशी ली तो उसे एक युवती का शव मिला. युवक पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब हो गया जबकि पुलिस ने रिक्शा चालक को हिरासत में ले लिया.
युवती की उम्र 25 से 30 साल के बीच में बतायी जा रही है. पुलिस को शव के गले पर निशान मिला है जिसे देखकर आशंका जतायी जा रही है कि युवती की हत्या गला दबाकर की गयी होगी. इस संबंध में पुलिस रिक्शा चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.
रिक्शा चालक का कहना है कि किसी शख्स ने उसे बैग ले जाने को कहा था। पुलिस ने मामले की सूचना आला अधिकारी को देकर मामले की जांच शुरू कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




