दिल्ली : आइजी की नीली बत्ती लगी गाड़ी चोरी, पुलिस को शक कहीं आतंकियों का काम तो नहीं

Updated at : 20 Jan 2016 12:55 PM (IST)
विज्ञापन
दिल्ली : आइजी की नीली बत्ती लगी गाड़ी चोरी, पुलिस को शक कहीं आतंकियों का काम तो नहीं

नयी दिल्ली : भारत-तिब्बत सीमा पुलिस आइटीबीपी के आइजी की गाड़ी उनके दिल्ली स्थित आवास से चोरी हो गयी है. इस संबंध में उन्होंने नोएडा -24 में एक एफआइआर दर्ज करवाया है. नोएडा -23 में रहने वाले आइजी की गाड़ी के ऊपर नीली बत्ती लगी हुई है जिस कारण पुलिस ने मामले को गंभीरता से […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भारत-तिब्बत सीमा पुलिस आइटीबीपी के आइजी की गाड़ी उनके दिल्ली स्थित आवास से चोरी हो गयी है. इस संबंध में उन्होंने नोएडा -24 में एक एफआइआर दर्ज करवाया है. नोएडा -23 में रहने वाले आइजी की गाड़ी के ऊपर नीली बत्ती लगी हुई है जिस कारण पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है. सावधानी बरतते हुए पुलिस ने दिल्ली-एनसीआर इलाके में हाई अलर्ट घोषित कर दिया है. उल्लेखनीय है कि गणतंत्र‍ दिवस को लेकर दिल्ली में काफी सतर्कता बरती जा रही है.

बताया जा रहा है कि गाड़ी में सेंसर लगा हुआ था लेकिन चोरी के वक्त वह बजा नहीं. गाड़ी को मंगलवार को ही सर्विसिंग से लाया गया था. पुलिस को शक है कि कहीं इसी दौरान गाड़ी की दूसरी चाभी नहीं बनवा ली गयी हो. पुलिस इस एंगल से भी मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.

आपको बता दें कि पठानकोट एयरबेस पर हमला करने वाले आतंकियों के द्वारा गुरदासपुर के एसपी सलविंदर सिंह का अपहरण किया गया था. उनकी गाड़ी पर भी नीली बत्ती लगी हुई थी. इस संबंध में एसपी सलविंदर सिंह ने कहा था कि वह मजार पर मत्था टेक वापस आ रहा था तब आतंकियों ने उनपर हमला किया. वे 4 से 5 की संख्‍या में थे और मैं अकेला था. उन्होंने मेरे हाथ पैर बांधे और आंख में काली पट्टी बांध दी थी. उन्होंने आपबीती सुनाते हुए कहा था कि आतंकियों ने उनकी गाड़ी छीन ली जिसपर नीली बत्ती लगी हुई थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola