सुषमा ने पाक रणनीति को लेकर पूर्व राजनयिकों से चर्चा की
Updated at : 03 Jan 2016 6:26 PM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली : पंजाब के पठानकोट में एक वायु सेना स्टेशन पर आतंकवादी हमले के एक दिन बाद सरकार ने आज पाकिस्तान में कार्यरत रहे पूर्व राजनयिकों और पूर्व विदेश सचिवों के साथ पड़ोसी देश को लेकर रणनीति पर चर्चा की. विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने यहां विचार-विमर्श किया जिसमें एस के लांबा, जी पार्थसारथी, […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : पंजाब के पठानकोट में एक वायु सेना स्टेशन पर आतंकवादी हमले के एक दिन बाद सरकार ने आज पाकिस्तान में कार्यरत रहे पूर्व राजनयिकों और पूर्व विदेश सचिवों के साथ पड़ोसी देश को लेकर रणनीति पर चर्चा की.
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने यहां विचार-विमर्श किया जिसमें एस के लांबा, जी पार्थसारथी, श्याम सरण, शिवशंकर मेनन, सत्यब्रत पॉल, शरद सभरवाल और टीसीए राघवन शामिल हुए.
विदेश मंत्रालय ने इस असामान्य बैठक का ब्योरा नहीं दिया और इसे केवल ‘पाकिस्तान के बारे में रणनीति पर कूटनीतिक विचार-विमर्श’ कहा. आज की यह चर्चा पठानकोट आतंकी हमले का भारत-पाक वार्ता पर संभावित असर को लेकर बहस के बीच हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




