''ऑड इवन रूल'' एक ‘आंदोलन'', 15 जनवरी के बाद पुनर्मूल्यांकन : केजरीवाल

नयी दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने आज सम विषम योजना को स्थायी तौर पर लागू ना करने की बात कहते हुए साफ किया कि प्रदूषण का स्तर बढ़ने पर इसे समय समय पर लागू किया जा सकता है. उन्होंने केंद्र पर नौकरशाहों की हडताल को भड़काकर योजना के कार्यरन्वयन से एक दिन […]
नयी दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने आज सम विषम योजना को स्थायी तौर पर लागू ना करने की बात कहते हुए साफ किया कि प्रदूषण का स्तर बढ़ने पर इसे समय समय पर लागू किया जा सकता है. उन्होंने केंद्र पर नौकरशाहों की हडताल को भड़काकर योजना के कार्यरन्वयन से एक दिन पहले इसे बिगाड़ने करने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया.
केजरीवाल ने कहा, ‘‘यह 15 जनवरी तक जारी रहेगा. इसके बाद हम इसे रोक देंगे और पुनर्मूल्यांकन करेंगे. दुनिया में कहीं भी इस योजना को स्थायी रुप से लागू नहीं किया गया. यह व्यवहारिक रुप से संभव नहीं है. जब भी प्रदूषण का स्तर बढ़ता है, इसका हथियार के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है.’ मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदूषण के स्तर में वृद्धि होने पर अगले दो-तीन महीनों में फिर से कुछ दिनों के लिए बंदिशें लागू की जा सकती हैं.

उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार के मूल्यांकन के आधार पर योजना ‘काफी सफल’ रही है और राष्ट्रीय राजधानी के लोगों ने ‘खुले दिमाग’ के साथ काफी हद तक प्रतिबंधों को स्वीकार किया है. केजरीवाल ने स्पष्ट किया कि पायलट योजना के 15 जनवरी को खत्म होने के बाद इसका पुनर्मूल्यांकन किया जाएगा और इसे कभी भी ‘स्थायी तौर पर’ लागू नहीं किया जाएगा. उन्होंने कहा कि योजना ने आज सुबह आठ बजे से लागू होने के कुछ घंटों के अंदर ही एक ‘आंदोलन’ का रुप ले लिया.
*OddEvenPlan : दिल्ली सरकार ने पास बताया
दिल्ली में आज से ऑड ईवन रूल लागू कर दी गयी.नियम के अनुसार आज ऑड नंबर की गाडि़यां दिल्ली की सड़कों में नजर आयीं. इधर दिल्ली सरकार ने इस फार्मूले को सफल करार दिया है. इसको लेकर दिल्ली के परिवहन मंत्री गोपाल राय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया.
परिवहन मंत्री ने अपने सरकार की पीठ थपथपाते हुए इसे सफल करार दिया. उन्होंने इसके लिए दिल्ली की जनता को धन्यवाद दिया है. उन्होंने कहा, दिल्ली को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए दिल्ली सरकार की नीति सफल रही. दिल्ली की जनता ने सारी भ्रांतियां तोड़ दी और दिल्ली को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए तैयार हो गयी है.



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




