तिरंगे की सर्वोच्चता बनी रहेगी : उपमुख्यमंत्री J&K

Updated at : 30 Dec 2015 9:55 AM (IST)
विज्ञापन
तिरंगे की सर्वोच्चता बनी रहेगी : उपमुख्यमंत्री J&K

जम्मू : जम्मू कश्मीर के उपमुख्यमंत्री निर्मल सिंह ने आज जोर देकर कहा कि तिरंगे की सर्वोच्चता बनी रहेगी. उन्होंने कहा कि कोई भी झंडा राष्ट्रीय झंडे के समान स्तर पर नहीं फहराया जा सकता और इस मुद्दे को कानूनी प्रक्रिया के तहत निपटाया जाएगा. तिरंगा मुद्दे पर आज रात यहां एक प्रश्न के जवाब […]

विज्ञापन

जम्मू : जम्मू कश्मीर के उपमुख्यमंत्री निर्मल सिंह ने आज जोर देकर कहा कि तिरंगे की सर्वोच्चता बनी रहेगी. उन्होंने कहा कि कोई भी झंडा राष्ट्रीय झंडे के समान स्तर पर नहीं फहराया जा सकता और इस मुद्दे को कानूनी प्रक्रिया के तहत निपटाया जाएगा. तिरंगा मुद्दे पर आज रात यहां एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘मैं सिर्फ यही कह सकता हूं कि कोई भी झंडा तिरंगा के बराबर में नही फहराया जा सकता. यह उच्च न्यायालय का फैसला है. यह कानूनी मामला है. इसे कानूनी तरीके से निपटा जाएगा.’

उन्होंने कहा, ‘राष्ट्रीय झंडे का सम्मान किया जाएगा और यह हमारा प्रयास है.’ उन्होंने कहा, ‘मैंने इस संबंध में किसी से बातचीत नहीं की है और भाजपा का अपना एक रुख है. हम उसके अनुरुप काम करना चाहिए.’ इस बीच जेकेएनपीपी ने भाजपा के खिलाफ विशाल विरोध प्रदर्शन किया. उसका कहना है कि भाजपा ने चुनाव पूर्व किये गये वादों से समझौता किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola