पीएम मोदी के पाकिस्तान दौरे पर कांग्रेस का तीखा हमला, बाेली अपनी धरती पर लौट कर दें जवाब

Updated at : 25 Dec 2015 7:07 PM (IST)
विज्ञापन
पीएम मोदी के पाकिस्तान दौरे पर कांग्रेस का तीखा हमला, बाेली अपनी धरती पर लौट कर दें जवाब

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अचानक पाकिस्तान यात्रा पर कांग्रेस ने सरकार पर कड़ा हमला बोला है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के उस दावे को खंडन करती है जिसमें उन्होंने कहा है कि यह स्ट्टेसमैन का फैसला है.आनंद शर्मा ने इस यात्रा […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अचानक पाकिस्तान यात्रा पर कांग्रेस ने सरकार पर कड़ा हमला बोला है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के उस दावे को खंडन करती है जिसमें उन्होंने कहा है कि यह स्ट्टेसमैन का फैसला है.आनंद शर्मा ने इस यात्रा को एक औद्योगिक घराने के लाभ से जुड़ा हुआ बताया.

आनंद शर्मा ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे पास इस बात की पहले से ही जानकारी है कि प्रधानमंत्री की यह यात्रा पहले से ही तय थी. सार्क समिट के दौरान वो काठमांडू में भी मिले थे. वहां इन दोनों नेताओं को एक व्यवसायी ने मिलाया था. जिनका, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से करीबी संबंध है. उन्होंने कहा कि वही व्यवसायी लाहौर में दो दिन से डेरा डाले हुए है.

Same industrialist who has business partnership with ruling establishment in Pak was there in Pak for last 2 days. This is out in the open

— INC India (@INCIndia) December 25, 2015

प्रेस कांफ्रेस के दौरान आनंद शर्मा ने कहा कि डिप्लोमेसी हमेशा एक गंभीर चीज है. किसी के बर्थ डे की बधाई देने के लिए देश का प्रधानमंत्री जनता को अंधेरे में रखकर बीच में ही उतर जाता हो, कल को अगर देश पर कोई हमला हो जाता है, तो वो क्या जवाब देंगे. क्या प्रधानमंत्री भारत आने के बाद इस बात का आश्वासान दे सकते हैं कि मुंबई हमले के आतंकियों को सजा मिलेगी. क्या वो लखवी पर कार्रवाई करेंगे.जब भी दो देशों के बीच बातचीत होती है तो व्यक्तिगत हित को हमेशा किनारे रखा जाता है.आनंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी धरती पर लौट कर देश को इस बारे में जवाब दें.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola