जेटली के मानहानि केस में केजरीवाल की पैरवी करेंगे राम जेठमलानी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Dec 2015 9:21 PM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : वित्त मंत्री अरुण जेटली ने डीडीसीए( दिल्ली और जिला क्रिकेट संघ) में लगे आरोप के बाद खुद को बेकसूर बताते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत आम आदमी पार्टी के कई दिग्गज नेताओं के खिलाफ मानहानि का केस किया है. अब खबर आ रही है कि इस मामले में अरविंद केजरीवाल […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : वित्त मंत्री अरुण जेटली ने डीडीसीए( दिल्ली और जिला क्रिकेट संघ) में लगे आरोप के बाद खुद को बेकसूर बताते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत आम आदमी पार्टी के कई दिग्गज नेताओं के खिलाफ मानहानि का केस किया है. अब खबर आ रही है कि इस मामले में अरविंद केजरीवाल की तरफ से वरिष्ठ वकील और भाजपा के पूर्व सहयोगी राम जेठमलानी केस लड़ेंगे.

भारतीय जनता पार्टी के सांसद कीर्ति आजाद पहले से ही डीडीसीए घोटाले को लेकर मैदान में है अब रामजेठमलानी केजरीवाल के पैरोकार बनकर सामने आ रहे हैं. भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि इस पर हैरत की कोई बात नहीं रामजेठमलानी एक वकील है औऱ व्यवसायिक तौर पर इस केस को लड़ने के लिए स्वतंत्र हैं. कीर्ति आजाद ने इस मामले में सीबीआई जांच की मांग की है.
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने पहले ही इस मामले पर अपनी संलिप्ता से इनकार कर दिया है. उन्होंने कहा कि अपने सार्वजनिक जीवन में आजतक उन पर कोई आरोप नहीं लगे और बगैर सबूत के उन पर इस तरह के गंभीर आरोप लगाये जा रहा है. आज सदन में भी इस मामले को लेकर जोरदार हंगामा किया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola