मोदी सरकार के मंत्री क्षेत्र में जाकर सरकार की उपलब्धियां गिनाएंगे
नयी दिल्ली : राजग सरकार के मंत्री जनवरी से पूरे देश में जाकर संसद में कामकाज रोकने के विपक्ष के तौर-तरीकों के बारे में लोगों को बताएंगे जिनकी वजह से कई विधेयक अटके हुए हैं. वे लोगों को बताएंगे कि सरकार गरीबों के लिए क्या क्या काम कर रही है और क्या उपलब्धियां हासिल कर […]
नयी दिल्ली : राजग सरकार के मंत्री जनवरी से पूरे देश में जाकर संसद में कामकाज रोकने के विपक्ष के तौर-तरीकों के बारे में लोगों को बताएंगे जिनकी वजह से कई विधेयक अटके हुए हैं. वे लोगों को बताएंगे कि सरकार गरीबों के लिए क्या क्या काम कर रही है और क्या उपलब्धियां हासिल कर रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर गुरुवार कोमंत्रिपरिषद की बैठक में मंत्रियों से कहा कि सरकार जो कुछ कर रही है, उसे लेकर आशावादी रहें और विपक्ष के हमलों से प्रभावित नहीं हों जो झूठ पर आधारित अभियान चला रहा है.
मोदी ने मंत्रियों से पार्टी कार्यकर्ताओं से संपर्क में रहने को और हर सप्ताहांत में उनसे मिलने को कहा. मोदी सरकार के लिए प्राथमिकता वाले क्षेत्र पूर्वोत्तर के संदर्भ में प्रधानमंत्री ने मंत्रियों से इन राज्यों में लगातार दौरे करने और क्षेत्र के विकास के लिए सुझाव लाने को कहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










