ePaper

आरक्षण खत्म करने का सवाल ही नहीं उठता : मोहन भागवत

Updated at : 17 Dec 2015 1:45 PM (IST)
विज्ञापन
आरक्षण खत्म करने का सवाल ही नहीं उठता : मोहन भागवत

नागपुर : आरक्षण प्रणाली की समीक्षा के अपने पूर्व के बयान से पलटते हुए आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा है कि आरक्षण खत्म करने का सवाल ही नहीं उठता. जब तक सामाजिक भेदभाव है तब तक देश में आरक्षण जारी रहना चाहिए और संघ इसे खत्म किए जाने के पक्ष में नहीं है. भागवत […]

विज्ञापन

नागपुर : आरक्षण प्रणाली की समीक्षा के अपने पूर्व के बयान से पलटते हुए आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा है कि आरक्षण खत्म करने का सवाल ही नहीं उठता. जब तक सामाजिक भेदभाव है तब तक देश में आरक्षण जारी रहना चाहिए और संघ इसे खत्म किए जाने के पक्ष में नहीं है.

भागवत ने कल शाम यहां ‘सामाजिक समरसता’ पर व्याख्यान देते हुए कहा, ‘आरएसएस का दृढ रुप से मानना है कि आरक्षण प्रणाली को खत्म किए जाने का सवाल ही नहीं उठता. जब तक भारतीय समाज में सामाजिक भेदभाव विद्यमान है तब तक देश में आरक्षण जारी रहना चाहिए.’

बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले आरक्षण नीति की समीक्षा किए जाने की भागवत की पूर्व की टिप्पणियों से तूफान खडा हो गया था. बहुत से लोग उनकी इस टिप्पणी को बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा की हार के मुख्य कारणों में से एक मानते है.‘सामाजिक समरसता’ पर आरएसएस प्रमुख ने कहा कि शुरुआत स्वयं से होनी चाहिए और तत्काल परिवार, रिश्तेदारों और समाज तक विस्तारित होनी चाहिए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola