ePaper

नरेंद्र मोदी का पुतला फूंकने के दौरान जले कांग्रेसी कार्यकर्ता

Updated at : 14 Dec 2015 5:17 PM (IST)
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी का पुतला फूंकने के दौरान जले कांग्रेसी कार्यकर्ता

नयी दिल्ली : नेशनल हेराल्ड के मुद्दे पर संसद से लेकर कई राज्यों में कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन हिमाचल प्रदेश के शिमला में उनके लिए ही भारी पड़ गया. कांग्रेस कार्यकर्ता नेशनल हेराल्ड के मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन करने के बाद एक जगह जमा हुए. […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : नेशनल हेराल्ड के मुद्दे पर संसद से लेकर कई राज्यों में कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन हिमाचल प्रदेश के शिमला में उनके लिए ही भारी पड़ गया. कांग्रेस कार्यकर्ता नेशनल हेराल्ड के मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन करने के बाद एक जगह जमा हुए.

विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुतला दहन की तैयारी की जाने लगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला पहले से उनके पास तैयार था . जैसे ही पुतले पर पेट्रोल छिड़का गया एक अतिउत्साही कार्यकर्ता ने माचिस मार दी. पेट्रोल आसपास शामिल कार्यकर्ताओं पर भी लग गया. कार्यकर्ता भी इसके चपेट में आये. पुतला दहन के दौरान कई कार्यकर्ताओं के कपड़ों में आग लग गयी.
जैसे ही कार्यकर्ताओं के कपड़ों में आग लगी भीड़ में हंगामा मच गया और लोग इधर उधर भागने लगे . इस घटना में एक महिला कार्यकर्ता के कपड़ों में भी आग लग गई और उसके आशंकि तौर पर जलने की खबर भी आ रही है . इस विरोध कार्यक्रम का नेतृत्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सिक्खू ने किया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola