ePaper

राहुल गांधी को हर मंदिर तक पहुंचायेंगे हम : संघ

Updated at : 14 Dec 2015 11:21 AM (IST)
विज्ञापन
राहुल गांधी को हर मंदिर तक पहुंचायेंगे हम : संघ

नयी दिल्ली : कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर आरोप लगाया कि पिछले दिनों उन्हें असम में एक मंदिर में जाने से रोका गया. राहुल गांधी दो दिन पहले असम के दौरे पर गये थे. उन्होंने कहा कि बरपेटा 17 के एक मंदिर में वे प्रवेश करना चाहते थे, लेकिन उन्हें जाने […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर आरोप लगाया कि पिछले दिनों उन्हें असम में एक मंदिर में जाने से रोका गया. राहुल गांधी दो दिन पहले असम के दौरे पर गये थे. उन्होंने कहा कि बरपेटा 17 के एक मंदिर में वे प्रवेश करना चाहते थे, लेकिन उन्हें जाने से रोक दिया गया. उनको रोकना के लिए आरएसएस ने मंदिर के सामने महिलाओं को खड़ा कर दिया, ताकि मैं प्रवेश नहीं कर सकूं. उन्होंने सवाल उठाया कि वे कौन होते हैं मुझे मंदिर में जाने से रोकने वाले.

https://twitter.com/RSS_Org/status/676297808694009856

राहुल गांधी के इस आरोप को संघ ने झूठा बताया है. संघ ने अपने ट्विटर वॉल पर लिखा है कि राहुल की बातों में सच्चाई नहीं है. वे संघ पर झूठा और बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं. वे देश के किस मंदिर में जाना चाहते हैं बता दे संघ के स्वयंसेवक सहयोग करेंगे.

मीडिया से बात करते हुएराहुल गांधीने कहा कि आज क्या हो रहा है पंजाब में निर्दोष लोगों की हत्या की जा रही है.उन्होंनेकेरल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में राज्य के मुख्यमंत्री ओमन चांडी को आमंत्रित नहीं करने पर भी नाराजगी प्रकट की. राहुल गांधी ने कहा कि राज्य का मुख्यमंत्री वहां की जनता का प्रतिनिधित्व करता है और अगर राज्य में किसी आयोजन में प्रधानमंत्री जा रहे हों और वहां के मुख्यमंत्री को नहीं आमंत्रित किया जाता है तो यह राज्य की जनता का अपमान है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola