ePaper

मुंबई हमले में कयामत तक आरोप साबित नहीं कर पाएगा भारत : हाफिज

Updated at : 13 Dec 2015 9:50 PM (IST)
विज्ञापन
मुंबई हमले में कयामत तक आरोप साबित नहीं कर पाएगा भारत : हाफिज

नयी दिल्‍ली : मुंबई हमले का मास्‍टर माइंड हाफिज सईद ने आज सोशल मीडिया के जरिये भारत को धमकी दी है. हाफिज ने कहा, मुंबई हमले मामले में भारत कयामत तक भी उसके खिलाफ आरोप साबित नहीं कर पायेगा. हाफिज ने अपने ट्विटर अकाउंट में एक वीडियो जारी किया है, जिसमें उसने भारत विरोधी बात […]

विज्ञापन

नयी दिल्‍ली : मुंबई हमले का मास्‍टर माइंड हाफिज सईद ने आज सोशल मीडिया के जरिये भारत को धमकी दी है. हाफिज ने कहा, मुंबई हमले मामले में भारत कयामत तक भी उसके खिलाफ आरोप साबित नहीं कर पायेगा. हाफिज ने अपने ट्विटर अकाउंट में एक वीडियो जारी किया है, जिसमें उसने भारत विरोधी बात कही. उसने भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्‍वराज के पाकिस्‍तान दौरे पर भी हमला किया.

https://twitter.com/HafizSaeedJUD01/status/676006452704727040
https://twitter.com/HafizSaeedJUD01/status/676012101371084800

वीडियो में हाफिज ने कहा, सुषमा स्‍वराज को तो हमारी सरकार ने कुछ जवाब नहीं दिया, चुप्‍प रही, लेकिन मैं सुषमा को जवाब देता हूं. कहा, ओ सुन, तुम मुंबई अटैक को सात साल हो गए साबित नहीं कर सके, इंशा अल्लाह कयामत तक साबित नहीं कर सकते. आतंकी संगठन जमात-उद-दावा का प्रमुख हाफिज इससे पहले भी कई बार भारत विरोधी बयान दे चुका है. गौरतलब हो कि मुंबई में हुए आतंकी हमले में हाफिज मोस्‍ट वांटेड है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola