सुषमा से मुलाकात से पहले शरीफ शीर्ष पाक अधिकारियों से मिले
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Dec 2015 6:47 PM
इस्लामाबाद : एक क्षेत्रीय सम्मेलन के इतर यहां विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के साथ वार्ता से पहले, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने आज शीर्ष सुरक्षा एवं प्रशासनिक अधिकारियों से उच्चस्तरीय बैठक की.अफगानिस्तान को केंद्र में रखकर एशियाई और अन्य देशों के वार्षिक दो सम्मेलन दिवसीय ‘हार्ट ऑफ एशिया’ आज शुरु हुआ जहां सुषमा कल […]
इस्लामाबाद : एक क्षेत्रीय सम्मेलन के इतर यहां विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के साथ वार्ता से पहले, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने आज शीर्ष सुरक्षा एवं प्रशासनिक अधिकारियों से उच्चस्तरीय बैठक की.अफगानिस्तान को केंद्र में रखकर एशियाई और अन्य देशों के वार्षिक दो सम्मेलन दिवसीय ‘हार्ट ऑफ एशिया’ आज शुरु हुआ जहां सुषमा कल मंत्रिस्तरीय बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी.
एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि आज की बैठक में सेना प्रमुख राहील शरीफ, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) नासिर जंजुआ, वित्त मंत्री इशाक डार, गृह मंत्री निसार अली खान, विदेश मामलों पर सलाहकार सरताज अजीज तथा अन्य अधिकारी शामिल हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










