हमारी सरकार ने अंबेडकर को ‘सर्वाधिक'' सम्मान प्रदान किया : मोदी

नयी दिल्ली: बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का अन्य पूर्ववर्ती सरकारों से अधिक सम्मान करने का दावा करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पार्टी सांसदों से संविधान निर्माता के सिद्धांतों और सोच को लोगों के बीच फैलाने को कहा. भाजपा संसदीय दल की आज हुई बैठक में मोदी ने भाजपा के शिखर पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी […]
नयी दिल्ली: बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का अन्य पूर्ववर्ती सरकारों से अधिक सम्मान करने का दावा करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पार्टी सांसदों से संविधान निर्माता के सिद्धांतों और सोच को लोगों के बीच फैलाने को कहा. भाजपा संसदीय दल की आज हुई बैठक में मोदी ने भाजपा के शिखर पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन और आध्यात्मिक नेता स्वामी विवेकानंद की जयंती का उल्लेख किया .
उन्होंने अपनी पार्टी के सदस्यों से पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी के जन्मदिन 25 दिसंबर को उपयुक्त योजना शुरु करने को कहा. दलितों को पार्टी के साथ जोड़ने के भाजपा के सक्रिय प्रयासों के बीच मोदी ने कहा कि उनकी सरकार ने अंबेडकर को ‘सर्वाधिक’ सम्मान प्रदान किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




