असम भाजपा के पांच, कांग्रेस के सात बागी विधायक शीतकालीन सत्र के लिए निलंबित

Updated at : 07 Dec 2015 8:44 PM (IST)
विज्ञापन
असम भाजपा के पांच, कांग्रेस के सात बागी विधायक शीतकालीन सत्र के लिए निलंबित

गुवाहाटी: असम कांग्रेस में बगावत आज विधानसभा में स्पष्ट रुप से दिखी क्योंकि पार्टी के सात विधायक राज्य में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति को लेकर विरोध में भाजपा के साथ शामिल हो गए जिसके कारण विधानसभाध्यक्ष प्रणब गोगोई ने 12 विधायकों को पांच दिवसीय शीतकालीन सत्र के लिए निलंबित कर दिया. भाजपा के पांच […]

विज्ञापन

गुवाहाटी: असम कांग्रेस में बगावत आज विधानसभा में स्पष्ट रुप से दिखी क्योंकि पार्टी के सात विधायक राज्य में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति को लेकर विरोध में भाजपा के साथ शामिल हो गए जिसके कारण विधानसभाध्यक्ष प्रणब गोगोई ने 12 विधायकों को पांच दिवसीय शीतकालीन सत्र के लिए निलंबित कर दिया.

भाजपा के पांच विधायक और हाल में भाजपा के प्रति अपनी निष्ठा घोषित करने वाले कांग्रेस के सात विधायकों कोविधानसभाध्यक्ष ने अपना आदेश नहीं मानने और सदन की कार्यवाही के दौरान शोर शराबा करने के लिए विधानसभा से निलंबित कर दिया. विधानसभाध्यक्ष ने प्रश्नकाल शुरु होने से ठीक पहले आदेश दिया कि ‘‘भाजपा के सभी विधायकों और भाजपा के बैनर तले प्रदर्शन करने वाले कांग्रेसी विधायकों’ को पूरे पांच दिवसीय सत्र के लिए सदन से निलंबित किया जाता है.

उन्होंने यद्यपि बाद में मीडिया से स्पष्ट किया कि ‘‘केवल उन्हें ही निलंबित किया गया है जो आज सदन में उपस्थित थे.’ उन्होंने यद्यपि यह भी स्पष्ट किया कि निर्णय की कोई समीक्षा नहीं होगी. गोगोई ने समझाया, ‘‘भाजपा के दिलीप मोरान और कांग्रेस के बागी सदस्यों पल्लभ लोचन दास और प्रधान बरुआ आज सदन में मौजूद नहीं थे। इसलिए उन्हें निलंबित नहीं किया गया है और वे कल से सदन की कार्यवाही में हिस्सा ले सकते हैं

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola