आरसीबी के खिलाफ हार्दिक पांड्या का खेलना संदिग्ध, पंजाब के खिलाफ लगी थी चोट

Author Ritu Raj
Updated:
विज्ञापन

हार्दिक पांड्या का आरसीबी के खिलाफ खेलना संदिग्ध

मुंबई इंडियंस का अगला मैच 10 मई को आरसीबी के खिलाफ रायपुर में खेला जाना है. हालांकि मैच से पहले टीम के लिए बुरी खबर आई है. इस मैच में कप्तान हार्दिक पांड्या का खेलना संदिग्ध माना जा रहा है. वहीं, उनकी जगह पर सूर्यकुमार यादव टीम के कार्यवाहक कप्तान है.

विज्ञापन

Hardik pandya: 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के लिए यह सीजन अच्छा नहीं रहा है. पॉइंट्स टेबल में मुंबई की टीम 9वें स्थान पर है. हालांकि, अभी मुंबई को 4 और मुकाबले खेलने हैं. मुंबई का अगला मुकाबला आरसीबी के खिलाफ है. इस मुकाबले से पहले मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका लगा है. टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या का खेलना तय नहीं है. पांड्या अभी भी मेडिकल टीम की देखरेख में हैं.

विज्ञापन

पंजाब के खिलाफ हुए थे चोटिल

पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले के दौरान हार्दिक पांड्या चोटिल हो गए थे. जिसके बाद वो गुजरात के खिलाफ मुकाबले के लिए भी उपलब्ध नहीं थे. हार्दिक की जगह सूर्यकुमार यादव ने कप्तानी की कमान संभाली थी. ऐसे में इस मुकाबले में भी सूर्या कप्तानी करते दिख सकते हैं.

मुंबई कर सकती है दमदार वापसी

मुंबई इंडियंस अभी ऑफिशियली आईपीएल 2026 के प्लेऑफ से बाहर नहीं हुई है. अगर मुंबई की टीम सभी मुकाबले जीतने में कामयाब रहती है तो वो बाकी टीम का काम खराब कर देगी. ऐसे में मुंबई के बल्लेबाजों के साथ गेंदबाजों को बेहतरीन प्रदर्शन करना होगा.

आरसीबी की क्या है स्थिति

आरसीबी इस सीजन अब तक शानदार प्रदर्शन किया है. हालांकि, टीम को पिछले तीन मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है. ऐसे में आरसीबी की नजर भी जीत पर होगी और प्लेऑफ में क्वालीफाई करने पर भी होगी. पॉइंट्स टेबल में आरसीबी 6 जीत के साथ तीसरे स्थान पर मौजूद है. इस मुकाबले को जीतकर आरसीबी प्लेऑफ के लिए अपनी दावेदारी मजबूत करेगी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola