नेपाल की आर्थिक मदद कभी नहीं रोकी गयी, भारत हमेशा मदद के लिए तैयार : सुषमा स्वराज
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Dec 2015 6:49 PM
नयी दिल्ली : विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने आज भारत और नेपाल के बीच के रिश्तों पर जदयू सांसद पवन वर्मा द्वारा उठाये सवालों का राज्यसभा में जवाब दिया. उन्होंने कहा कि भारत और नेपाल के बीच अच्छे संबंध हैं. हमने कभी भी नेपाल में जरूरी सामान पहुंचाने में देर नहीं की. हमने लगातार आर्थिक […]
नयी दिल्ली : विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने आज भारत और नेपाल के बीच के रिश्तों पर जदयू सांसद पवन वर्मा द्वारा उठाये सवालों का राज्यसभा में जवाब दिया. उन्होंने कहा कि भारत और नेपाल के बीच अच्छे संबंध हैं. हमने कभी भी नेपाल में जरूरी सामान पहुंचाने में देर नहीं की. हमने लगातार आर्थिक मदद बनाये रखी है और आगे भी भारत हमेशा नेपाल की मदद के लिए तैयार है.
हमने दवा समेत कई जरूरी सामान के ट्रक भेजे हैं. लोग आरोप लगा रहे हैं कि भारत तो चाहता है कि नेपाल की मदद करे लेकिन मोदी सरकार मदद नहीं कर रही इसका मतलब क्या है? भारत और मोदी सरकार अलग है क्या? आपसे अनुरोध है कि इस तरह का आरोप ना लगायें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










