PM MODI को निशाना बनाने भारत में घुसे लश्कर के आतंकी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Dec 2015 8:31 AM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : दिल्ली पुलिस ने आतंकी संग्‍ठन लश्कर की साजिश का खुलासा किया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार आतंकी भारत में वीवीआईपी लोगों को निशाना बनाने के फिराक में हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आतंकियों के सीधे निशाने पर बताये जा रहे हैं. दिल्ली पुलिस और खुफिया विभाग इस सिलसिले में पीएम नरेंद्र मोदी समेत […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : दिल्ली पुलिस ने आतंकी संग्‍ठन लश्कर की साजिश का खुलासा किया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार आतंकी भारत में वीवीआईपी लोगों को निशाना बनाने के फिराक में हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आतंकियों के सीधे निशाने पर बताये जा रहे हैं. दिल्ली पुलिस और खुफिया विभाग इस सिलसिले में पीएम नरेंद्र मोदी समेत कई अन्य राजनेताओं की सुरक्षा पर विशेष चौकसी बरत रहा है. खुफिया विभाग को मिली जानकारी के मुताबिक हमले के नापाक इरादे को अंजाम देने के लिए करीब चार आतंकी पिछले महीने सीमा पार कर भारत में प्रवेश करने में सफल रहे हैं. सूत्रों से मिली जानकारी मुताबिक ये सभी आतंकी लश्कर कमांडर अबु दुजाना के संपर्क में हैं.

इधर, दिल्ली पुलिस ने लश्करे तैयबा के दो आतंकवादियों द्वारा दिल्ली में विशिष्ट लोगों को निशाना बनाकर फिदायीन हमला करने के आतंकी योजना को बेनकाब किया है. यह साजिश उस समय सामने आयी जब दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा को दो संदिग्ध लश्कर आतंकियों के बारे में खुफिया जानकारी मिली. खबर है कि दुजाना और उकाशा नाम के ये आतंकी पाक अधिकृत कश्मीर से कथित घुसपैठ कर जम्मू-कश्मीर पहुंचे हैं. इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज की गयी है, जिसे आतंकवाद निरोधक अदालत में दाखिल किया जायेगा.

पुलिस का दावा

लंबे समय से रह रहे हैं घाटी में पुलिस सूत्रों के मुताबिक लश्कर दिल्ली, हैदराबाद सहित देश के अन्य स्थलों पर आतंकी हमले की साजिश कर रहा है जिसके लिए कथित आकाओं ने जम्मू-कश्मीर व अन्य अंतरराष्ट्रीय सीमाओं से आतंकवादियों की घुसपैठ करवायी है. दुजाना व उकाशा उन्हीं में से दो हैं, जो काफी समय से कश्मीर घाटी में रह रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola