ePaper

भारत को मेट्रो परियोजना के लिए जापान देगा 5,536 करोड़

Updated at : 27 Nov 2015 8:22 PM (IST)
विज्ञापन
भारत को मेट्रो परियोजना के लिए जापान देगा 5,536 करोड़

नयी दिल्ली : भारत व जापान ने आज जापान की आधिकारिक विकासऋण मदद ओडीए के लिए दस्तावेजों का आदान प्रदान किया. इस ओडीए के तहत चेन्नई व अहमदाबाद मेट्रो रेल परियोजनाओं के लिए 5,536 करोड रुपये मूल्य कीऋण सहायता दी जानी है. एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई. इसके अनुसार, ‘भारत व जापान […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भारत व जापान ने आज जापान की आधिकारिक विकासऋण मदद ओडीए के लिए दस्तावेजों का आदान प्रदान किया. इस ओडीए के तहत चेन्नई व अहमदाबाद मेट्रो रेल परियोजनाओं के लिए 5,536 करोड रुपये मूल्य कीऋण सहायता दी जानी है.

एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई. इसके अनुसार, ‘भारत व जापान ने चेन्नई मेट्रो रेल परियोजना चार व अहमदाबाद रेल परियोजना के लिए जापान की 5,536 करोड रपये मूल्य की आधिकारिक विकासऋण सहायता ओडीए के लिए दस्तावेजों का आदान प्रदान किया है. ‘ आर्थिक मामलात विभाग में संयुक्त सचिव एस सेलवकुमार तथा भारत में जापानी दूतावास के युताका किकुता ने इन दस्तावेजों का आदान प्रदान किया.

जापान की सरकार ने चेन्नई मेट्रो रेल परियोजना चार को लगभग 1,080 करोड रपये तथा अहमदाबाद मेट्रो परियोजना को 4,456 करोड रपये की ओडीए की प्रतिबद्धता जताई है. भारत और जापान के बीच 1958 से ही आपसी लाभ का आर्थिक सहयोग होता रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola