वित्तीय लेनदेन की वजह से हुई शीना की हत्या : सीबीआई

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Nov 2015 9:30 PM

विज्ञापन

मुंबई : सीबीआई ने आज अदालत को बताया कि शीना बोरा की हत्या के पीछे का मकसद वित्तीय लेनदेन था तथा उसके सौतेले पिता पीटर मुखर्जी को अपराध सिद्ध करने वाले कुछ दस्तावेजों की जानकारी थी. इस मामले में शीना की मां इंद्राणी मुखर्जी, पीटर मुखर्जी सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. सीबीआई […]

विज्ञापन

मुंबई : सीबीआई ने आज अदालत को बताया कि शीना बोरा की हत्या के पीछे का मकसद वित्तीय लेनदेन था तथा उसके सौतेले पिता पीटर मुखर्जी को अपराध सिद्ध करने वाले कुछ दस्तावेजों की जानकारी थी. इस मामले में शीना की मां इंद्राणी मुखर्जी, पीटर मुखर्जी सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

सीबीआई ने यह भी दलील दी कि जब इंद्राणी शीना का ईमेल अकाउंट खंगालने का प्रयास कर रही थी तो उस वक्त उनके साथ पीटर भी मौजूद थे. वित्तीय लेनदेन के पहलू की जांच के लिए पीटर की 10 और दिनों की हिरासत की मांग के पक्ष दलील पेश करते हुए सीबीआई ने यह कहा.
मजिस्ट्रेट महेश नाटू ने कहा, ‘‘जांच जरुरी है और ऐसे में हिरासत 26 नवंबर तक के लिए बढाई जाती है.” हत्या के पीछे का मंसूबा वित्तीय लेनदेन के होने की बात रखते हुए सीबीआई ने कहा कि पूछताछ के दौरान पीटर ने खुलासा किया कि उनके और इंद्राणी की ओर से करोड़ों रुपये के निवेश किया था.
सीबीआई ने अपने आवेदन में कहा, ‘‘पीटर ने इस बात का खुलासा किया कि उनके और इंद्राणी की ओर से करोडों रुपये साल 2010-2011 ब्रिटेन और भारत में सावधि जमा एवं अचल संपति में निवेश किया गया.” सीबीआई पास मौजूद दस्तावेज जांच के मकसद से बहुत महत्वपूर्ण हैं.
अदालत परिसर में जब पत्रकारों ने सवाल किया कि वह शीना की हत्या की साजिश से अवगत थे, तो पीटर ने कहा, ‘‘नहीं.” पिछले सप्ताह सीबीआई ने 59 वर्षीय पूर्व मीडिया कारोबारी पीटर को गिरफ्तार किया था और उन पर हत्याकांड में हत्या और आपराधिक षड्यंत्र का आरोप दर्ज किया था. इस मामले में इंद्राणी, उसके पूर्व पति संजीव खन्ना और पूर्व ड्राइवर श्यामवर राय को पहले ही गिरफ्तार किया गया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola