लोकपाल विधेयक के लिए विधानसभा सत्र की अवधि बढा सकती है दिल्ली सरकार
Updated at : 20 Nov 2015 6:59 PM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली : दिल्ली सरकार जन लोकपाल विधेयक पारित कराने के लिए विधानसभा के शीतकालीन सत्र की अवधि बढा सकती है. मंत्रिमंडल ने इसी सप्ताह जन लोकपाल विधेयक को मंजूरी दी है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘सरकार अगले से अगले सप्ताह विधेयक पेश करेगी और इसके लिए सत्र की अवधि बढानी होगी क्योंकि यह […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : दिल्ली सरकार जन लोकपाल विधेयक पारित कराने के लिए विधानसभा के शीतकालीन सत्र की अवधि बढा सकती है. मंत्रिमंडल ने इसी सप्ताह जन लोकपाल विधेयक को मंजूरी दी है.
एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘सरकार अगले से अगले सप्ताह विधेयक पेश करेगी और इसके लिए सत्र की अवधि बढानी होगी क्योंकि यह 28 नवंबर को समाप्त होना है.” सरकार ने 18 नवंबर को जन लोकपाल विधेयक को मंजूरी दी थी और इस तरह लोकपाल के पद के सृजन का रास्ता साफ हो गया जो सरकार के दावे के अनुसार अन्ना हजारे के आंदोलन के दौरान प्रस्तावित लोकपाल के समान है. नगर निगमों पर चौथे वित्त आयोग की रिपोर्ट अगले सप्ताह अन्य विधेयकों के साथ पेश की जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




