5 बजे तक असम में 84.42%, केरल में 75.01% और पुडुचेरी में 86.92% वोटिंग

असम विधानसभा चुनाव के दौरान गुवाहाटी के एक मतदान केंद्र पर कतार में खड़े वोटर्स, फोटो-पीटीआई
Assam Kerala Puducherry Assembly Election 2026: केरल, असम और पुडुचेरी में आज विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हो रहा है. निर्वाचन आयोग की कड़ी सुरक्षा के बीच लाखों मतदाता उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करने के लिए वोटिंग कर रहे हैं.
Assam Kerala Puducherry Assembly Election 2026: केरल, असम और पुडुचेरी की सभी विधानसभा सीटों पर आज यानी गुरुवार (9 अप्रैल) को मतदान हो रहा है. वोटिंग सुबह 7 बजे शुरू हो गई. इन तीनों राज्यों में एक ही चरण में मतदान हो रहा है. असम की 126, केरल की 140 और पुडुचेरी की 30 सीटों पर एक साथ मतदान हो रहा है. चुनाव के नतीजे चार मई को आएंगे.
5 बजे तक असम में 84.42%, केरल में 75.01% और पुडुचेरी में 86.92% वोटिंग हो चुकी है.
State Assembly Elections | Approximate voter turnout as of 5 pm
— ANI (@ANI) April 9, 2026
Assam – 84.42%
Keralam – 75.01%
Puducherry – 86.92% pic.twitter.com/8QyJD6Fl1Z
सीएम हिमंता ने किया मतदान
असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए असम के मुख्यमंत्री और जालुकबारी विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार हिमंत बिस्वा सरमा ने वोट डाला. उन्होंने जालुकबारी विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले 15 नंबर मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला.
CPI नेता बिनॉय विश्वम ने डाला वोट
केरलम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए CPI नेता बिनॉय विश्वम ने अपना वोट डाला.
अभिनेता कुंचाको बोबन ने किया मतदान
केरलम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए एक्टर कुंचाको बोबन ने अपना वोट डाला.
केरल के त्रिशूर में वोट डालने के बाद शख्स की मौत
केरल के त्रिशूर के वानियामपारा में गुरुवार को अपना वोट डालने के बाद एक 62 साल के बुजुर्ग बेहोश हो गए और फिर उनकी मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान विनोदन के रूप में हुई है जो वानियामपारा के निकट रामनचिरा के निवासी थे. पुलिस के अनुसार वोट डालने के बाद मतदान केंद्र से बाहर निकलते समय वह अचानक बेहोश होकर गिर पड़े. आनन-फानन में उन्हें एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
असम, केरल और पुडुचेरी में मतदान जारी
असम, केरल और पुडुचेरी में वोटिंग जारी है. सुबह 11 बजे तक असम में 38.92% वोटिंग हुई. वहीं केरल में 33.28% और पुडुचेरी में 37.06 फीसदी मतदान दर्ज किया गया.
शशि थरूर ने डाला वोट
केरल विधानसभा चुनाव में वोटिंग जारी है. गुरुवार को कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने तिरुवनंतपुरम में अपना वोट डाला.
काले कपड़े पहनकर वोट डालने पहुंचे चांडी ओमन
केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी के बेटे और कांग्रेस उम्मीदवार चांडी ओमन विरोध जताने के लिए काले कपड़े पहनकर पुतुप्पल्ली विधानसभा क्षेत्र में अपने परिवार के साथ मतदान करने पहुंचे. पुतुप्पल्ली उपचुनाव जीत चुके चांडी ओमन अब संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ), वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के बीच त्रिकोणीय मुकाबले में यूडीएफ के इस गढ़ को अपने पास बनाए रखने की कोशिश कर रहे हैं.
झारखंड के मुख्यमंत्री ने असम के लोगों से की मतदान की अपील
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को असम की जनता से मतदान करने की अपील की. हेमंत सोरेन की झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) पार्टी असम की 126 सदस्यीय विधानसभा में 16 सीट पर चुनाव लड़ रही है. सीएम हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया पर लिखा- यह संघर्ष सफल होगा… आज असम में लोकतंत्र का पवित्र पर्व मनाया जा रहा है. यह सिर्फ मतदान का दिन नहीं है, बल्कि आपके अधिकारों, आपकी गरिमा और आपके भविष्य को निर्धारित करने का दिन है.
केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर वोटिंग की
केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर वोटिंग की. उन्होंने तिरुवनंतपुरम के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला. मतदान के बाद उन्होंने कहा- मुझे बहुत खुशी है कि मैंने मतदान किया है और मैं राज्य के सभी लोगों से अनुरोध करता हूं कि वे बड़ी संख्या में मतदान करने के लिए बाहर आएं और अपना कर्तव्य निभाएं.
9 बजे तक कितनी हुई वोटिंग?
सुबह के 9 बजे तक असम में 17.87 फीसदी वोटिंग हुई. केरल में 16.23 फीसदी और पुडुचेरी में 17.41 परसेंट मतदान दर्ज किया गया.
सीएम हिमंता ने की मतदाताओं से वोट करने की अपील
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा राज्य के सभी मतदाताओं से विधानसभा चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की है. असम की सभी 126 विधानसभा सीट के लिए मतदान सुबह सात बजे से जारी है. चुनावी मैदान में कुल 722 उम्मीदवार हैं. सरमा ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा- बेहतर असम के निर्माण की राह में हर आवाज और हर वोट मायने रखता है.
असम विधानसभा चुनाव में वोटिंग जारी
असम विधानसभा की सभी 126 सीट के लिए गुरुवार (9 अप्रैल) की सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया. 722 उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का फैसला वोटर्स कर रहे हैं. इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी लगातार तीसरी बार सत्ता में लौटने के इरादे से मैदान में उतरी है, जबकि कांग्रेस 2016 में हारने के बाद फिर से सरकार बनाना चाहती है. इन चुनाव के लिए मतदान एक ही चरण में होगा. मतदान शाम पांच बजे खत्म होगा. मतदान केंद्रों के बाहर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें लगी हैं. राज्य भर के 31,490 मतदान केंद्रों पर 2.50 करोड़ मतदाता मताधिकार का इस्तेमाल करने वाले हैं. इन मतदाताओं में 1.25 करोड़ महिलाएं और थर्ड जेंडर के 318 मतदाता शामिल हैं.
केरल विधानसभा चुनाव में 883 उम्मीदवार मैदान में
केरल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) रतन यू केलकर ने बताया कि केरल विधानसभा चुनाव में 883 उम्मीदवार मैदान में हैं. जिनके किस्मत का फैसला राज्य के 2.71 करोड़ मतदाताओं करेंगे. केलकर ने बताया कि राज्य में 30,495 मतदान केंद्र बनाए गये हैं. उन्होंने कहा- चुनाव के लिए 1.46 लाख प्रशिक्षित चुनाव अधिकारियों को तैनात किया है. मतदान के दौरान सुरक्षा के लिए 76,000 पुलिस कर्मियों और केंद्रीय बलों के कर्मियों को तैनात किया गया है.
पीएम मोदी ने असम, केरल और पुडुचेरी के लोगों से की वोट करने की अपील
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को असम, केरल और पुडुचेरी के लोगों से अपने प्रदेश में विधानसभा चुनाव में बड़ी संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की है. अंग्रेजी के अलावा असमिया, मलयालम और तमिल में जारी अलग-अलग संदेशों में प्रधानमंत्री ने विशेष रूप से युवाओं और महिलाओं से आगे आकर मतदान करने का आग्रह किया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा- असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए मतदान शुरू होने के साथ, मैं असम के लोगों से बड़ी संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील करता हूं. मुझे उम्मीद है कि राज्य के युवा और महिला मतदाता उत्साहपूर्वक भाग लेंगे और इस चुनाव को लोकतंत्र और जन कर्तव्य का पर्व बनाएंगे.
मंत्री वीना जार्ज ने डाला वोट
केरल विधानसभा चुनाव में राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने पथानामथिट्टा के अनाप्पारा सरकारी स्कूल में अपना वोट डाला
सीएम पिनाराई विजयन ने डाला वोट
केरल विधानसभा चुनाव 2026 में केरल के मुख्यमंत्री और धर्मदम सीट से CPI(M) उम्मीदवार पिनाराई विजयन ने धर्मदम के पिनाराई RC अमला बेसिक यूपी स्कूल स्थित बूथ नंबर 194 पर अपना वोट डाला.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




