क्या मोदी वापस लायेंगे ‘कोहिनूर’

Updated at : 10 Nov 2015 10:42 AM (IST)
विज्ञापन
क्या मोदी वापस लायेंगे ‘कोहिनूर’

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रिटेन यात्रा पर जाने वाले हैं, इसके साथ ही इस बात पर चर्चा शुरू हो गयी है कि क्या वे भारत का बेशकीमती हीरा कोहिनूर वहां से वापस ला पायेंगे. भारतीय उद्योगपतियों और अभिनेताओं की एक लॉबी कोहिनूर हीरा भारत को वापस करने की मांग करते हुए महारानी एलिजाबेथ […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रिटेन यात्रा पर जाने वाले हैं, इसके साथ ही इस बात पर चर्चा शुरू हो गयी है कि क्या वे भारत का बेशकीमती हीरा कोहिनूर वहां से वापस ला पायेंगे. भारतीय उद्योगपतियों और अभिनेताओं की एक लॉबी कोहिनूर हीरा भारत को वापस करने की मांग करते हुए महारानी एलिजाबेथ को कानूनी चुनौती देने की तैयारी कर रहा है.

कोहिनूर वह बेशकीमती हीरा है, जिसे करीब 800 वर्ष पहले भारत की खदान से निकला गया था. यह 105 कैरेट का हीरा है और अंग्रेजी राज के दौरान इसे तत्कालीन महारानी विक्टोरिया को भेंट में दिया गया. फिलहाल यह एलिजाबेथ की मां के मुकुट में सजा हुआ है और लोगों के देखने के लिए ‘टावर ऑफ लंदन’ में रखा गया है. यह कानूनी कार्रवाई ऐसे वक्त में शुरू हो रही है जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ब्रिटेन के आधिकारिक दौरे पर आने वाले हैं. इस दौरान वह महारानी विक्टोरिया की ओर से बकिंघम पैलेस में आयोजित दोपहर के भोजन में भी शामिल होंगे. अब देखना यह है कि नरेंद्र मोदी कोहिनूर की वापसी के लिए क्या करते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola