6 फरवरी की टॉप 20 खबरें: मेघालय में 18 मजदूरों की मौत, बिरला बोले- पीएम के साथ हो सकती थी अप्रिय घटना
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 06 Feb 2026 6:49 AM
मेघालय में अवैध कोयला खदान में विस्फोट, फोटो पीटीआई
6 फरवरी की टॉप 20 खबरें: मेघालय के ईस्ट जयंतिया हिल्स जिले में गुरुवार को अवैध कोयला खदान में विस्फोट हुआ. जिसमें 18 मजदूरों की मौत हो गई. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा, लोकसभा में पीएम मोदी के साथ अप्रिय घटना हो सकती थी. जिस कारण से उन्होंने पीएम को नहीं आने का आग्रह किया था. इसी तरह की टॉप 20 खबरें आप यहां एक क्लिक में पढ़ सकते हैं.
1. मेघालय में अवैध कोयला खदान में विस्फोट, 18 मजदूरों की मौत; राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ने जताया दुख
मेघालय के ईस्ट जयंतिया हिल्स जिले में गुरुवार को अवैध कोयला खदान में विस्फोट हुआ. जिसमें 18 मजदूरों की मौत हो गई. कई अन्य के फंसे होने की आशंका है. हादसे पर राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने दुख जताया. पीएमओ और मुख्यमंत्री की ओर से मुआवजे की घोषणा कर दी गई है. पूरी खबर यहां पढ़ें.
2. बजट सत्र: PM के साथ हो सकती थी अप्रिय घटना, बिरला बोले- मेरे आग्रह पर नहीं आए प्रधानमंत्री
लोकसभा में गुरुवार को बिना प्रधानमंत्री के जवाब के धन्यवाद प्रस्ताव को पारित कर दिया गया. प्रधानमंत्री को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब देना था, लेकिन बुधवार को भारी हंगामे के कारण सदन का कार्यवाही स्थगित कर दी गई. इस बीच लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा- पीएम मोदी के साथ सदन में कुछ अप्रीय घटना हो सकती थी. पूरी खबर यहां पढ़ें.
3. ‘घमंड में डूबी कांग्रेस’, गद्दार बयान पर पीएम मोदी का राहुल गांधी पर हमला
राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर जोरदार हमला बोला. उन्होंने रवनीत सिहं बिट्टू को गद्दार हमने पर राहुल गांधी को घेरा. पूरी खबर यहां पढ़ें.
4. पीएम मोदी का विपक्ष पर हमला, कहा- उनके समय में डील होती थी, तो बोफोर्स का नाम आता था
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब दिया. जब पीएम बोले रहे थे, उस समय विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया. इससे पहले लोकसभा में बिना पीएम मोदी के भाषण के धन्यवाद प्रस्ताव को पारित कर दिया गया. पूरी खबर यहां पढ़ें.
5. पाकिस्तान के बायकॉट ड्रामे पर कप्तान सूर्या का स्ट्रेड ड्राइव, कहा- हम ‘जंग’ के लिए तैयार
T20 वर्ल्ड कप 2026: पाकिस्तान के बायकॉट ड्रामे पर कप्तान सूर्यकुमार यादव ने साफ कर दिया है कि भारतीय टीम 15 फरवरी के लिए तैयार है और मैदान पर उतरेगी. सूर्या ने ‘स्टेट ड्राइव’ लगाते हुए कहा- हमने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से ना नहीं कहा; उन्होंने ना कहा. पूरी खबर यहां पढ़ें.
6. बंगाल बजट : चंद्रिमा भट्टाचार्य ने विधानसभा में पेश किया 4.06 लाख करोड़ का बजट, बड़ी घोषणाएं यहां पढ़ें
पश्चिम बंगाल सरकार ने 2026-27 के लिए 4.06 लाख करोड़ रुपए का अंतरिम बजट पेश किया है. इसमें महिलाओं, युवाओं और राज्य कर्मचारियों के लिए अहम घोषणाएं की गयीं हैं. लोकलुभावन बजट में क्या-क्या घोषमाएं की गयीं हैं, यहां पढ़ें.
7. बंगाल विधानसभा में तृणमूल कांग्रेस को तगड़ा झटका, स्पीकर ने नहीं दी एसआईआर पर चर्चा की अनुमति
पश्चिम बंगाल विधानसभा में ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस को उस वक्त झटका लगा, जब एसआईआर के मुद्दे पर पार्टी के प्रस्ताव को विधानसभा के स्पीकर ने ठुकरा दिया. पूरी खबर यहां पढ़ें.
8. कांग्रेस ने कर लिया फैसला, पश्चिम बंगाल में अकेले लड़ेगी विधानसभा चुनाव
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में शून्य (0) पर पहुंच चुकी राष्ट्रीय कांग्रेस ने 2026 का बंगाल चुनाव अकेले लड़ने का ऐलान कर दिया है. मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह फैसला किया गया. पूरी खबर यहां पढ़ें.
9. बंगाल विधानसभा चुनाव : टीएमसी, बीजेपी के खिलाफ सभी ताकतों को एकजुट करना चाहती है सीपीएम
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीएम) ने बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की तैयारी शुरू कर दी है. सीपीएम चाहती है कि इस बार सभी दल टीएमसी और बीजेपी को हराने के लिए मिलकर चुनाव लड़ें. पूरी खबर यहां पढ़ें.
10. क्या अब रूस की जगह वेनेजुएला से तेल खरीदेगा भारत? ट्रंप के दावे पर MEA की आई प्रतिक्रिया
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के एक दावे पर विदेश मंत्रालय की ओर से बयान आया है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा है कि सरकार देश की एनर्जी पॉलिसी देश के 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा जरूरत को पूरा करने के लिए है. उन्होंने कहा कि यह सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है. पूरी खबर यहां पढ़ें.
11. अनुराग ठाकुर पर 9 साल पुराना बैन हटा, सुप्रीम कोर्ट ने BCCI में वापसी की दी मंजूरी
सुप्रीम कोर्ट ने बीजेपी सांसद और पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर को बड़ी राहत दी है. कोर्ट ने ठाकुर पर लगे 9 साल पुराने बैन को हटा लिया है. उन्हें बीसीसीआई में वापसी के लिए हरी झंडी मिल गई है. पूरी खबर यहां पढ़ें.
12. 14 हजार में इंटर का एग्जाम! नवादा में पकड़ा गया ‘मुन्ना भाई’, दोस्त की जगह दे रहा था परीक्षा
नवादा में इंटरमीडिएट परीक्षा के दौरान “मुन्ना भाई” का खेल सामने आ गया. दूसरे परीक्षार्थी की जगह परीक्षा दे रहे युवक को रंगे हाथों पकड़ लिया गया. जिसने पैसे लेकर फर्जी तरीके से एग्जाम देने की बात कबूल की. पूरी खबर यहां पढ़ें.
13. नवंबर तक चालू होगा दरभंगा एयरपोर्ट का नया टर्मिनल, सालाना 23 लाख यात्री कर सकेंगे सफर, 54 फीसदी काम पूरा
दरभंगा एअरपोर्ट को लेकर आए नए अपडेट में बताया गया है कि इसके नए टर्मिनल का काम आधा से ज्यादा पूरा हो गया है. इसके बन जाने से परिचालन क्षमता चार गुना बढ़ जाएगी. पूरी खबर यहां पढ़ें.
14. हेलमेट-सीट बेल्ट नहीं तो सस्पेंड होगा लाइसेंस, बिहार में 52 हजार से ज्यादा DL पर लटक रही कार्रवाई की तलवार
बिहार में ट्रैफिक नियम तोड़ना अब भारी पड़ने वाला है. हेलमेट, सीट बेल्ट और कागजात में लापरवाही करने वालों के ड्राइविंग लाइसेंस पर निलंबन और रद्द होने की कार्रवाई तेज कर दी गई है. पूरी खबर यहां पढ़ें.
15. भारतीय रेल में 22195 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू
सरकारी नौकरी से जुड़ने के इच्छुक युवाओं से रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने असिस्टेंट टीआरडी, प्वॉइंट्समैन, ट्रैक मेंटेनर और असिस्टेंट लोको शेड जैसे विभिन्न पदों पर आवेदन आमंत्रित किये हैं. आप अगर 10वीं पास हैं और संबंधित ट्रेड में आइटीआइ की योग्यता रखते हैं, तो निर्धारित तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर करियर को रफ्तार दे सकते हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें.
16. भारत-अमेरिका ट्रेड डील तैयार, मार्च में साइनिंग संभव, टैरिफ घटेगा, व्यापार 500 अरब डॉलर लक्ष्य
भारत-अमेरिका के बीच प्रस्तावित द्विपक्षीय ट्रेड समझौते का पहला चरण तैयार है, जल्द जॉइंट स्टेटमेंट आएगा और मार्च में साइनिंग संभव मानी जा रही है. टैरिफ कटौती, एक्सपोर्ट बढ़ोतरी, MSME, किसानों, मैन्युफैक्चरिंग और निवेश को बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद सरकार जता रही है. पूरी खबर यहां पढ़ें.
17. क्या एल्विश यादव को मिल गई अपनी दुल्हनिया? रिंग वाली पोस्ट ने बढ़ाया सस्पेंस
एल्विश यादव और जिया शंकर की एक रहस्यमयी इंस्टाग्राम स्टोरी ने सगाई की अफवाहों को हवा दे दी है. रिंग वाली तस्वीर और भावुक कैप्शन के बाद फैंस के बीच चर्चा तेज हो गई है. पूरी खबर यहां पढ़ें.
18. परमाणु हथियारों की पाबंदी खत्म: अमेरिका-रूस में छिड़ेगी नई जंग? जानिए क्या है न्यू स्टार्ट संधि
परमाणु महाशक्तियों के बीच ‘New START’ संधि खत्म होने से अब दुनिया बिना किसी पाबंदी वाले दौर में पहुंच गई है. पुतिन और ट्रंप के कड़े रुख के बीच, रूस ने चेतावनी दी है कि डूम्सडे क्लॉक तेजी से टिक-टिक कर रही है. क्या अब रूस और अमेरिका बेहिसाब परमाणु बम बनाएंगे? पूरी खबर यहां पढ़ें.
19. झारखंड कैबिनेट अपडेट: JPSC अभ्यर्थियों को करना होगा इंतजार, पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को हर माह पेंशन
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड कैबिनेट ने 27 अहम फैसलों को मंजूरी दी. खिलाड़ियों के लिए 20 हजार तक की पेंशन, विश्वविद्यालयों में पदों का पुनर्गठन और JPSC आयु सीमा पर ताजा अपडेट जानें. पूरी खबर यहां पढ़ें.
20. झारखंड कैबिनेट अपडेट: JPSC अभ्यर्थियों को करना होगा इंतजार, पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को हर माह पेंशन
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड कैबिनेट ने 27 अहम फैसलों को मंजूरी दी. खिलाड़ियों के लिए 20 हजार तक की पेंशन, विश्वविद्यालयों में पदों का पुनर्गठन और JPSC आयु सीमा पर ताजा अपडेट जानें. पूरी खबर यहां पढ़ें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










