क्या एल्विश यादव को मिल गई अपनी दुल्हनिया? रिंग वाली पोस्ट ने बढ़ाया सस्पेंस

Elvish Yadav: एल्विश यादव और जिया शंकर की एक रहस्यमयी इंस्टाग्राम स्टोरी ने सगाई की अफवाहों को हवा दे दी है. रिंग वाली तस्वीर और भावुक कैप्शन के बाद फैंस के बीच चर्चा तेज हो गई है.
Elvish Yadav: बिग बॉस OTT 2 के विनर एल्विश यादव एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह कोई शो या विवाद नहीं, बल्कि उनकी एक रहस्यमयी इंस्टाग्राम स्टोरी है. इस पोस्ट के सामने आते ही फैंस के बीच एक ही सवाल गूंजने लगा- क्या एल्विश यादव और जिया शंकर की सगाई हो गई है?
रिंग वाली तस्वीर ने बढ़ाया सस्पेंस
दरअसल, एल्विश यादव ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक लड़की के हाथ की तस्वीर शेयर की, जिसमें एक रिंग साफ नजर आ रही थी. इस तस्वीर के साथ लिखा कैप्शन था- “Gave love another chance, I found my ♥️” इन शब्दों ने फैंस को सोचने पर मजबूर कर दिया कि क्या एल्विश अपनी पर्सनल लाइफ का बड़ा ऐलान करने वाले हैं.

जिया शंकर को किया टैग
इस पोस्ट में एल्विश ने जिया शंकर को टैग भी किया, जिससे चर्चाओं को और हवा मिल गई. इसके बाद जिया ने उसी स्टोरी को रीशेयर करते हुए सिर्फ एक ❤️ इमोजी लगाया. बस फिर क्या था- सोशल मीडिया पर कयासों का दौर शुरू हो गया. कुछ लोगों ने इसे सगाई का इशारा माना, तो कुछ ने इसे किसी ब्रांड प्रमोशन या अपकमिंग प्रोजेक्ट का हिस्सा बताया.
चुप्पी ने बढ़ाई उत्सुकता
अब तक न तो एल्विश यादव और न ही जिया शंकर ने इस पोस्ट को लेकर कोई आधिकारिक बयान दिया है. उनकी चुप्पी ने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है. एल्विश वैसे भी अपने सरप्राइज पोस्ट्स के लिए जाने जाते हैं, ऐसे में लोग मान रहे हैं कि जल्द कोई बड़ा खुलासा हो सकता है.
जिया शंकर का पुराना कनेक्शन
गौरतलब है कि जिया शंकर का नाम पहले बिग बॉस OTT 2 के रनर-अप अभिषेक मल्हान के साथ जोड़ा गया था. हालांकि दोनों ने इन अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया था और निजी जिंदगी में दखल पर नाराजगी भी जताई थी.
प्रोफेशनल फ्रंट पर एल्विश
काम की बात करें तो एल्विश यादव इन दिनों ‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 3’ में नजर आ रहे हैं. वह बिग बॉस OTT 2 जीतने वाले पहले वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट रहे हैं और लाफ्टर शेफ्स 2 की ट्रॉफी भी अपने नाम कर चुके हैं.
यह भी पढ़ें: पहली बार साथ नजर आए सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया, Vvan के फर्स्ट लुक ने बढ़ाया क्रेज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By पुष्पांजलि
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










