पहली बार साथ नजर आए सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया, Vvan के फर्स्ट लुक ने बढ़ाया क्रेज

Vvan Movie First Look Out
Vvan Movie: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म Vvan को लेकर एक्साइटमेंट चरम पर है. फिल्म के सेट से सामने आई उनकी पहली ऑन-स्क्रीन झलक ने फैंस को दीवाना बना दिया है. फोक थ्रिलर जॉनर में बनी यह फिल्म 2026 में रिलीज होगी.
Vvan Movie: Vvan अपनी अनाउंसमेंट के बाद से ही लगातार चर्चा में बना हुआ है. दर्शक बेसब्री से इससे जुड़ी और डिटेल्स का इंतजार कर रहे थे, और हाल ही में रिलीज़ हुआ इसका इंट्रिगिंग टीजर इसके मिस्टिकल वर्ल्ड की झलक दिखाता है, जो एक रिच कल्चरल बैकग्राउंड से जुड़ी अनोखी लोककथा को दिखाता है. इस बढ़ते एक्साइटमेंट के बीच सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की पहली बार ऑन-स्क्रीन जोड़ी वाली नई तस्वीर सामने आई है, जो उनकी फ्रेश केमिस्ट्री का इशारा देती है, जिसकी फैंस को शायद जरूरत थी लेकिन उन्हें इसका अंदाजा नहीं था.
सिद्धार्थ- तमन्ना की खूबसूरत जोड़ी की पहली झलक
Vvan के सेट से सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की एक झलक सामने आई है, जिसे मिस करना मुश्किल है. उनकी यह बिल्कुल नई ऑन-स्क्रीन जोड़ी बेहद प्यारी लग रही है और इसमें गर्मजोशी और चार्म साफ झलकता है. पहली बार साथ नजर आ रहे इस जोड़ी से यूथफुल और एनर्जेटिक वाइब्स मिलती हैं, जो देखते ही दिल जीत लेती हैं. इस झलक ने फिल्म को लेकर बज़ को और भी बढ़ा दिया है.
फैंस की धड़कनें तेज
इस फ्रेश जोड़ी ने पहले ही फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट पैदा कर दी है, जो लंबे समय से इन दोनों सितारों को एक साथ स्क्रीन शेयर करते देखने का इंतजार कर रहे थे. इस BTS मोमेंट में उनकी क्रैकलिंग केमिस्ट्री ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और अब फिल्म को लेकर उम्मीदें और भी ज्यादा बढ़ गई हैं.
फिल्म के बारे में
फिल्म के स्केल और इंट्रीग को और बढ़ाते हुए Vvan कंटेंट वर्ल्ड के दो बड़े पावरहाउस एकता कपूर की बालाजी टेलीफिल्म्स और अरुणाभ कुमार की TVF (द वायरल फीवर) के बीच एक अहम कोलैबोरेशन है. यह एक्साइटिंग पार्टनरशिप दमदार स्टोरीटेलिंग और हाई-क्वालिटी कंटेंट का वादा करती है, साथ ही यह TVF की फीचर फिल्मों में पहली एंट्री भी है. फोक थ्रिलर जॉनर में बनी Vvan एक रेयर और दिलचस्प पेशकश के तौर पर उभर रही है, जो अपने अनोखे वर्ल्ड को लेकर दर्शकों की जिज्ञासा को और बढ़ा रही है.
बालाजी मोशन पिक्चर्स, जो बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड का एक डिविजन है, TVF के साथ मिलकर, 11.11 प्रोडक्शन के बैनर तले VVAN – फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट! पेश कर रहा है. Vvan एक बिग-स्क्रीन फोक थ्रिलर है, जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया लीड रोल में नजर आएंगे. फिल्म को अरुणाभ कुमार ने लिखा है और इसका निर्देशन दीपक मिश्रा और अरुणाभ कुमार ने किया है, वहीं डीओपी और विज़ुअल डायरेक्टर की जिम्मेदारी मनु आनंद ने संभाली है. इसे शोभा कपूर, एकता आर कपूर, अरुणाभ कुमार और नीरज कोठारी ने प्रोड्यूस किया है. यह फिल्म 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
Vvan की दुनिया से आने वाले और भी एक्साइटिंग अपडेट्स के लिए बने रहिए!
यह भी पढ़ें: रणवीर सिंह की तीन वैन पर मचा शोर, ‘धुरंधर’ के क्रेडिट्स ने खोला राज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




