14 हजार में इंटर का एग्जाम! नवादा में पकड़ा गया ‘मुन्ना भाई’, दोस्त की जगह दे रहा था परीक्षा

Updated:
विज्ञापन

नवादा में पकड़ा गया मुन्ना भाई

Bihar Inter Exam: नवादा में इंटरमीडिएट परीक्षा के दौरान “मुन्ना भाई” का खेल सामने आ गया. दूसरे परीक्षार्थी की जगह परीक्षा दे रहे युवक को रंगे हाथों पकड़ लिया गया. जिसने पैसे लेकर फर्जी तरीके से एग्जाम देने की बात कबूल की.

विज्ञापन

Bihar Board Inter Exam: नवादा में इंटरमीडिएट परीक्षा के दौरान एक बार फिर “मुन्ना भाई” का मामला सामने आया है. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद परीक्षा केंद्र पर फर्जी परीक्षार्थी पकड़े जाने से प्रशासन की सतर्कता पर सवाल खड़े हो गए हैं. यह मामला गुरुवार को प्रोजेक्ट मुनक्का फूलचंद साहू कन्या इंटर विद्यालय स्थित परीक्षा केंद्र का है.

आपके शहर में

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, एक युवक दूसरे परीक्षार्थी की जगह बैठकर इंटर की परीक्षा दे रहा था. जांच के दौरान केंद्र पर तैनात कर्मियों को उस पर शक हुआ. पहचान पत्र और बायोमेट्रिक मिलान के बाद सच्चाई सामने आ गई. इसके बाद युवक को तुरंत पकड़ लिया गया और पुलिस के हवाले कर दिया गया.

गिरफ्तार युवक की हुई पहचान

गिरफ्तार युवक की पहचान खड़कपुर गांव निवासी नवाब यादव के बेटे नीतीश कुमार के रूप में हुई है. पूछताछ में उसने कबूल किया कि वह अपने दोस्त वीरेंद्र कुमार के बदले परीक्षा देने आया था. वीरेंद्र की गैरमौजूदगी में यह सौदा तय हुआ था. नीतीश कुमार ने बताया कि उसे इस काम के लिए 14 हजार रुपये दिए गए थे.

परीक्षा केंद्र प्रभारी ने भी पुष्टि की है कि आरोपी युवक किसी दूसरे परीक्षार्थी की जगह परीक्षा दे रहा था. उन्होंने बताया कि नियमों के अनुसार तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया.

अलर्ट मोड में जिला प्रशासन और पुलिस

इस घटना के बाद जिला प्रशासन और पुलिस अलर्ट मोड में आ गई है. इंटरमीडिएट परीक्षा के दौरान पहले से ही कड़ी निगरानी की जा रही है. हर केंद्र पर मजिस्ट्रेट, पुलिस बल और सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. इसके बावजूद “मुन्ना भाई” का पकड़ा जाना चौंकाने वाला है.

पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि इस फर्जीवाड़े में और कौन-कौन शामिल है. यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि कहीं कोई संगठित गिरोह तो सक्रिय नहीं है. आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Also Read: ‘तुम बच्चा न है जी, चुपचाप बैठो…’, तेजस्वी से सीएम नीतीश बोले- हम तुम्हारे बाप के समय के हैं

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन