'घमंड में डूबी कांग्रेस', गद्दार बयान पर पीएम मोदी का राहुल गांधी पर हमला

Updated at :05 Feb 2026 7:17 PM
विज्ञापन
pm modi attacks Rahul Gandhi

राज्यसभा में विपक्ष पर हमला करते पीएम मोदी, फोटो पीटीआई

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर जोरदार हमला बोला. उन्होंने रवनीत सिहं बिट्टू को गद्दार हमने पर राहुल गांधी को घेरा.

विज्ञापन

पीएम मोदी ने कहा, कल जो हुआ – कांग्रेस के शातिर दिमाग वाले युवराज ने इस सदन के एक सांसद (केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू) को गद्दार कहा. उनका घमंड चरम पर है. उन्होंने कांग्रेस छोड़ने वाले किसी और को गद्दार नहीं कहा. लेकिन उन्होंने उस सांसद को गद्दार कहा, क्योंकि वह सिख हैं. यह सिखों का अपमान था, गुरुओं का अपमान था. यह सिखों के प्रति उस नफरत का इजहार था जो कांग्रेस में भरी हुई है. वह उस परिवार के सदस्य हैं जिन्होंने देश के लिए खुद को कुर्बान कर दिया. सिर्फ इसलिए कि उन्होंने अपनी राजनीतिक विचारधारा बदल ली, वह गद्दार हो गए? यह कोई छोटी बात नहीं है. देश कैसे बर्दाश्त कर सकता है कि किसी नागरिक को गद्दार कहा जाए?… यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है. ऐसे लोग कांग्रेस को डुबो देंगे.

मोहब्बत की दुकान वाले लगा रहे मोदी तेरी कब्र खुदेगी के नारे : मोदी

राज्यसभा में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा, वे मोदी तेरी कब्र खुदेगी के नारे के साथ आगे बढ़ रहे हैं. वे इसके सपने देखते हैं और लोकतंत्र की बात करते हैं. वे मोहब्बत की दुकान के साइनबोर्ड लगाते हैं. क्या पब्लिक लाइफ में इतनी नफरत पाली जाती है? उनकी सरकार रिमोट से चलती थी. मेरी सरकार भी रिमोट से चलती है. 140 करोड़ लोग मेरा रिमोट हैं.

नेहरू और इंदिरा ने देश के नागरिकों को समझा समस्या : पीएम मोदी

राज्यसभा में पीएम मोदी ने कहा, बीजेपी-एनडीए का समस्याओं का समाधान ढूंढने का तरीका अलग है; कांग्रेस और हमारे बीच बहुत बड़ा अंतर है. हमारा मानना ​​है कि 140 करोड़ नागरिक चुनौतियों से निपटने में सक्षम हैं. हमें नागरिकों और उनकी काबिलियत पर भरोसा है. यही लोकतंत्र की असली ताकत है. लेकिन कांग्रेस नागरिकों को एक समस्या मानती है… मैं देश के लोगों के लिए नेहरू जी और इंदिरा जी की सोच के बारे में बात करना चाहूंगा. इंदिरा जी एक बार ईरान गई थीं, वह वहां भाषण दे रही थीं. अपने भाषण में उन्होंने नेहरू जी के साथ हुई बातचीत का जिक्र किया. उन्होंने कहा, जब पूछा गया कि उनकी कितनी समस्याएं हैं, तो मेरे पिता ने एक बार जवाब दिया था 350 मिलियन, जो उस समय हमारी आबादी थी. अब आबादी 570 मिलियन है, तो यह मेरी समस्याओं का दायरा है. 35 करोड़ लोग नेहरू जी को एक समस्या लगते थे. क्या ऐसा कोई नेता हो सकता है? पिता को 35 करोड़ लोग समस्या लगे और बेटी को 57 करोड़ लोग समस्या लगे. क्या कोई ऐसा हो सकता है जो अपने ही नागरिकों को समस्या समझे?

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी का विपक्ष पर हमला, कहा- उनके समय में डील होती थी, तो बोफोर्स का नाम आता था

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola