बंगाल बजट : चंद्रिमा भट्टाचार्य ने विधानसभा में पेश किया 4.06 लाख करोड़ का बजट, बड़ी घोषणाएं यहां पढ़ें

Updated:
विज्ञापन

बजट भाषण पढ़तीं पश्चिम बंगाल की वित्त मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य. फोटो : एएनआई

बंगाल की वित्त मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने गुरुवार को बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले अंतरिम बजट पेश किया. इस बजट के जरिये तृणमूल कांग्रेस की सरकार ने सभी वर्ग के वोटर्स को साधने की कोशिश की है. खासकर महिलाओं और युवाओं को. बजट में वित्त मंत्री ने कई अहम प्रस्ताव किये हैं, जिसका लाभ उसे विधानसभा चुनाव में मिल सकता है.

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल विधानसभा में वित्त मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने गुरुवार को अंतरिम बजट पेश किया. वर्ष 2026-27 के लिए ममता बनर्जी की सरकार ने 4.06 लाख करोड़ रुपये का अंतरिम बजट पेश किया. इसमें कई बड़ी घोषणाएं की गयीं हैं. चंद्रिमा भट्टचार्य ने लोकलुभावन बजट पेश करते हुए कहा कि युवाओं को 1500 रुपए प्रति माह बेरोजगारी भत्ता देने के लिए सरकार नयी योजना लायेगी. लक्खीर भंडार योजना के तहत अनुदान देने का भी प्रस्ताव अंतरिम बजट में प्रावधान किया गया है. बंगाल चुनाव 2026 से पहले सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 4 प्रतिशत बढ़ाने की भी घोषणा हुई. साथ ही आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का भत्ता 1000 रुपए बढ़ाने का ऐलान वित्त मंत्री ने किया.

विज्ञापन

अंतरिम बजट में वित्त मंत्री की बड़ी घोषणाएं

  • पश्चिम बंगाल सरकार के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 4 प्रतिशत बढ़ाया जायेगा
  • आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के भत्ते में 1,000 रुपए की बढ़ोतरी होगी
  • पश्चिम बंगाल सरकार ने फरवरी से महिलाओं के लिए ‘लक्ष्मीर भंडार’ योजना के तहत हर महीने 500 रुपए का अनुदान देने का प्रस्ताव किया.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola