प्रधानमंत्री ने कहा, 17 महीने में बदल दी भारत की छवि

श्रीनगर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि 17 महीने पुरानी एनडीए सरकार ने भारत की छवि एक ‘‘नकारी जा चुकी अर्थव्यवस्था” से बदलकर दुनिया की सबसे तेजी से विकसित हो रही अर्थव्यवस्थाओं में से एक की बना दी है. मोदी ने यहां एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘इन 17 महीनों में […]
श्रीनगर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि 17 महीने पुरानी एनडीए सरकार ने भारत की छवि एक ‘‘नकारी जा चुकी अर्थव्यवस्था” से बदलकर दुनिया की सबसे तेजी से विकसित हो रही अर्थव्यवस्थाओं में से एक की बना दी है. मोदी ने यहां एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘इन 17 महीनों में भारत ने बडे देशों और तेजी से विकसित हो रही अर्थव्यवस्थाओं सहित पूरी दुनिया में अपना नाम दर्ज कराया है.” प्रधानमंत्री ने कहा कि जब उन्होंने पदभार संभाला, उससे पहले भारत के बारे में काफी कुछ लिखा गया कि देश में भ्रष्टाचार एवं कुशासन के कारण वह बर्बादी के कगार पर है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




