ePaper

पीएम की पत्‍नी जशोदाबेन के पासपोर्ट की अर्जी रिजेक्‍ट

Updated at : 07 Nov 2015 2:54 PM (IST)
विज्ञापन
पीएम की पत्‍नी जशोदाबेन के पासपोर्ट की अर्जी रिजेक्‍ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी जशोदाबेन के पासपोर्ट की अर्जी को अस्‍वीकार कर दिया गया है. जशोदाबेन के भाई अशोक मोदी के अनुसार जशोदाबेन ने पिछले महीने पासपोर्ट की अर्ज़ी दी थी. लेकिन अधिकारी ने उसे यह कहते हुए अस्वीकार कर दिया कि उन्हें शादी का प्रमाणपत्र जमा करना होगा.’ बीबीसी में छपी खबर के […]

विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी जशोदाबेन के पासपोर्ट की अर्जी को अस्‍वीकार कर दिया गया है. जशोदाबेन के भाई अशोक मोदी के अनुसार जशोदाबेन ने पिछले महीने पासपोर्ट की अर्ज़ी दी थी. लेकिन अधिकारी ने उसे यह कहते हुए अस्वीकार कर दिया कि उन्हें शादी का प्रमाणपत्र जमा करना होगा.’ बीबीसी में छपी खबर के अनुसार अहमदाबाद क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी जेड ए खान ने बताया कि पास्पोर्ट की अर्ज़ी दस्तावेज़ पूरी न होने की वजह से अस्वीकार की गयी है. अशोक मोदी का कहना था कि उन्होंने अधिकारी को बताया कि जशोदाबेन ने 1968 में नरेंद्र भाई मोदी से शादी की थी. उन दिनों में प्रमाण पत्र आवश्यक नहीं होता था.

लेकिन पासपोर्ट कार्यालय ने अर्जी लेने से इनकार करते हुए कहा कि शादी के प्रमाणपत्र या शपथपत्र के बिना जशोदाबेन को पासपोर्ट जारी नहीं किया जा सकता है.’ जशोदाबेन ने इससे पहले गुजरात सरकार से सूचना के अधिकार के तहत अपनी सुरक्षा के संबंध में सवाल पूछे थे जिनके जवाब नहीं मिले हैं. अशोकभाई कहते हैं, ‘विदेशों में रह रहे हमारे मित्र और रिश्तेदार चाहते हैं कि जशोदाबेन उनसे मिलने जाएं. इसलिए ही पासपोर्ट की अर्जी दी गयी थी. अब हम पासपोर्ट प्राप्त करने के लिए कानूनी विकल्पों का इस्तेमाल करेंगे.’ जशोदाबेन फिलहाल उत्तरी गुजरात के ब्रह्मवदा गांव में भाई अशोक मोदी के साथ रहती हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola