ePaper

भारत ने पाक को सहायता की पेशकश की

Updated at : 26 Oct 2015 3:49 PM (IST)
विज्ञापन
भारत ने पाक को सहायता की पेशकश की

नयी दिल्ली : भारत समेत पाकिस्तान और अफगानिस्तान में आज भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये. सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार पाकिस्तान और अफगानिस्तान में सबसे ज्यादा नुकसान होने की खबर है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी तुरंत तत्परता दिखाते हुए अफगानिस्तान और पाकिस्तान को मदद की अपील की है. प्रधानमंत्री नरेंद्र […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भारत समेत पाकिस्तान और अफगानिस्तान में आज भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये. सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार पाकिस्तान और अफगानिस्तान में सबसे ज्यादा नुकसान होने की खबर है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी तुरंत तत्परता दिखाते हुए अफगानिस्तान और पाकिस्तान को मदद की अपील की है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, मैंने तेज भूकंप के झटकों के बारे में सुना है भारत के साथ- साथ अफगानिस्तान और पाकिस्तान के कई इलाकों में यह महसूस किया गया है मैं सबके सुरक्षित होने की कामना करता हूं. मैंने भूकंप में हुए नुकसान की जानकारी मांगी है. हम अफगानिस्तान और पाकिस्तान की मदद के लिए तैयार हैं.

शुरुआती जानकारी के अनुसार पाकिस्तान और अफगानिस्तान में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है. यहां कई लोगों के मारे जाने की भी खबर है. भारत के कई राज्यों में भी तेज झटके महसूस हुए लेकिन अबतक जान माल के नुकसान की खबर नहीं है. कई इलाकों में लोग भूकंप महसूस होने के बाद घर से और दफ्तर से बाहर निकले. भारत में सबसे तेज भूकंप के झटके जम्मू कश्मीर में महसूस हुए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola