बोले केजरीवाल, मैं मोदी को चैन से सोने नहीं दूंगा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Oct 2015 7:35 PM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : दिल्ली में दो मासूम बच्चियों के साथ सामूहिक बलात्कार की घटनाओं की पृष्ठभूमि में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज पुलिस व्यवस्था को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कहा कि अगर इस तरह की घटनाएं फिर से होती हैं तो वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘चैन से’ नहीं सोने देंगे. राष्ट्रीय […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : दिल्ली में दो मासूम बच्चियों के साथ सामूहिक बलात्कार की घटनाओं की पृष्ठभूमि में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज पुलिस व्यवस्था को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कहा कि अगर इस तरह की घटनाएं फिर से होती हैं तो वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘चैन से’ नहीं सोने देंगे.

राष्ट्रीय राजधानी में ‘जंगल राज’ होने का उल्लेख करते हुए केजरीवाल ने कानून-व्यवस्था एक साल के लिए दिल्ली सरकार के सुपुर्द किए जाने का आह्वान किया. उप राज्यपाल नजीब जंग से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री से संवाददाताओं से कहा, ‘‘प्रधानमंत्री को यह समझ लेना चाहिए कि मैं शीला दीक्षित (पूर्व मुख्यमंत्री) नहीं हूं.

मैं खामोश नहीं रहूंगा.’ केजरीवाल ने कहा, ‘‘अगर दिल्ली में महिलाओं को उचित सुरक्षा नहीं मिलती और बलात्कार की घटनाएं जारी रहीं तो हम प्रधानमंत्री को चैन से नहीं सोने देंगे. यह गारंटी है.’ उन्होंने कहा कि ‘दिल्ली में जंगल राज बना हुआ है तथा यह चिंता का विषय है. दिल्ली के मुख्यमंत्री ने केंद्र से अपील कहा कि ‘वह अडियल रुख छोडे और एक साल के लिए दिल्ली की कानून व्यवस्था हमारी सरकार के नियंत्रण में दे. ‘ उन्होंने कहा कि उनकी सरकार महिलाओं की सुरक्षा के लिए सभी विकल्पों पर गौर कर रही है.

केजरीवाल ने कहा, ‘‘इस मुद्दे पर चर्चा के लिए कल कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है.’ उपराज्यपाल के साथ अपनी बैठक के बारे में केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने महिला विरोधी अपराधों और लापता बच्चों के मामलों का आंकडा सौंपा है.
उन्होंने कहा, ‘‘हम पिछले साल के अपराध के रिकॉर्ड के साथ उप राज्यपाल से मिले. महिलाओं के खिलाफ करीब 31,000 मामले दर्ज किए गए.? इनके से सिर्फ 13,000 मामलों में आरोप पत्र दायर किए गए तथा 18,000 मामलों में कोई आरोप पत्र दायर नहीं किया गया.’ दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘सिर्फ 146 लोगों को दंडित किया गया. ऐसे में आप देख सकते हैं कि महिलाएं कितनी सुरक्षित हैं.’ मुख्यमंत्री ने दिल्ली पुलिस की ओर से शुरु किए गए ‘हिम्मत’ ऐप को लेकर भी निशाना साधा और कहा कि 4,000 मामलों से सिर्फ 13 का उचित ढंग से निवारण किया गया.
खबर है कि केजरीवाल ने इस बैठक के दौरान पुलिस पर ‘लोकतांत्रित नियंत्रण’ को लेकर जंग से सवाल किए. यह बैठक 45 मिनट तक चली. उन्होंने कहा, ‘‘दिल्ली पुलिस पर कोई लोकतांत्रिण नियंत्रण नहीं है जो हमारे लोकतांत्रिक देश के लिए बहुत खतरनाक है. मैं विश्वास दिलाता हूं कि हम पूरे दिल्ली को बदल देंगे जैसा कि हमने नियंत्रण के तहत दूसरे क्षेत्रों में किया है.’ केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के लोग इन घटनाओं को लेकर निराश और बहुत गुस्से में हैं. उन्होंने कहा, ‘‘बलात्कारी जानते हैं कि वे अपराध करेंगे और बचकर निकल जाएंगे.’
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola