बोले केजरीवाल, मैं मोदी को चैन से सोने नहीं दूंगा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Oct 2015 7:35 PM
नयी दिल्ली : दिल्ली में दो मासूम बच्चियों के साथ सामूहिक बलात्कार की घटनाओं की पृष्ठभूमि में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज पुलिस व्यवस्था को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कहा कि अगर इस तरह की घटनाएं फिर से होती हैं तो वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘चैन से’ नहीं सोने देंगे. राष्ट्रीय […]
नयी दिल्ली : दिल्ली में दो मासूम बच्चियों के साथ सामूहिक बलात्कार की घटनाओं की पृष्ठभूमि में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज पुलिस व्यवस्था को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कहा कि अगर इस तरह की घटनाएं फिर से होती हैं तो वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘चैन से’ नहीं सोने देंगे.
राष्ट्रीय राजधानी में ‘जंगल राज’ होने का उल्लेख करते हुए केजरीवाल ने कानून-व्यवस्था एक साल के लिए दिल्ली सरकार के सुपुर्द किए जाने का आह्वान किया. उप राज्यपाल नजीब जंग से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री से संवाददाताओं से कहा, ‘‘प्रधानमंत्री को यह समझ लेना चाहिए कि मैं शीला दीक्षित (पूर्व मुख्यमंत्री) नहीं हूं.
मैं खामोश नहीं रहूंगा.’ केजरीवाल ने कहा, ‘‘अगर दिल्ली में महिलाओं को उचित सुरक्षा नहीं मिलती और बलात्कार की घटनाएं जारी रहीं तो हम प्रधानमंत्री को चैन से नहीं सोने देंगे. यह गारंटी है.’ उन्होंने कहा कि ‘दिल्ली में जंगल राज बना हुआ है तथा यह चिंता का विषय है. दिल्ली के मुख्यमंत्री ने केंद्र से अपील कहा कि ‘वह अडियल रुख छोडे और एक साल के लिए दिल्ली की कानून व्यवस्था हमारी सरकार के नियंत्रण में दे. ‘ उन्होंने कहा कि उनकी सरकार महिलाओं की सुरक्षा के लिए सभी विकल्पों पर गौर कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










