जम्मू-कश्मीर : राजौरी में पाकिस्‍तान ने फिर दागे मोर्टार, एक जवान शहीद

Updated at : 13 Sep 2015 9:36 PM (IST)
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर : राजौरी में पाकिस्‍तान ने फिर दागे मोर्टार, एक जवान शहीद

श्रीनगर : एक और जहां भारत और पाकिस्‍तान के बीच संघर्षविराम को लेकर लगातार बातचीत हो रहे हैं और दूसरी और पाकिस्‍तान भारतीय सीमा पर अपने नापाक इरादे को अंजाम देने से बाज नही आ रहा है. जम्‍मू-कश्‍मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्‍तान की ओर से फिर से मोर्टार दागे गये. […]

विज्ञापन

श्रीनगर : एक और जहां भारत और पाकिस्‍तान के बीच संघर्षविराम को लेकर लगातार बातचीत हो रहे हैं और दूसरी और पाकिस्‍तान भारतीय सीमा पर अपने नापाक इरादे को अंजाम देने से बाज नही आ रहा है. जम्‍मू-कश्‍मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्‍तान की ओर से फिर से मोर्टार दागे गये. पाकिस्‍तान के इस कार्रवाई में भारतीय सीमा सुरक्षा बल के अधिकारी शहीद हो गये.

गौरतलब हो कि कल ही भारत और पाकिस्तान संघर्षविराम उल्लंघन और सीमापार घुसपैठ जैसे संवेदनशील मुद्दों को मिलकर सुलझाने के लिए ई-मेल और टेलीफोन समेत विभिन्न माध्यमों से सूचनाओं के सामयिक आदान प्रदान पर सहमत हुए.
यहां दोनो देशों के बीच महानिदेशक स्तर की वार्ता के समापन पर दोनों पक्षों ने विश्वास बहाली के उपायों (सीबीएम) से जुडे सहमतिपत्र तथा संयुक्त वार्ता रिकार्ड पर हस्ताक्षर किए, जिनमें सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों की सुरक्षा एवं कल्याण सुनिश्चित करने की जरूरत पर बल दिया गया. सूत्रों ने बताया कि दोनों पक्ष अंतरराष्ट्रीय सीमा पर संघर्षविराम उल्लंघन रोकने पर सहमत हुए जिसके लिए वे सभी संभावित स्तरों पर विभिन्न माध्यमों से एक-दूसरे से अधिकाधिक संवाद करेंगे.
* आज सुबह सांबा सेक्टर में पाकिस्तानी सैनिकों ने संघर्षविराम तोड़ा
जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में पाकिस्तान से लगी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात पाकिस्तानी सैनिकों ने गोलीबारी कर संघर्षविराम का उल्लंघन किया. सीसुब के एक अधिकारी ने बताया, पाकिस्तानी रेंजरों ने आज सुबह छोटे हथियारों से तीन राउंड गोलीबारी की. सांबा में एक अग्रिम सीमा चौकी उनका निशाना थी. उन्होंने बताया कि हालांकि सीसुब ने इस संबंध में कोई जवाबी कार्रवाई नहीं की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola