ePaper

उड़ीसा में भारी वर्षा का अनुमान

Updated at : 13 Sep 2015 7:46 PM (IST)
विज्ञापन
उड़ीसा में भारी वर्षा का अनुमान

भुवनेश्वर: बंगाल की खाडी में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने से उड़ीसा में आज कई स्थानों पर भारी वर्षा और तेज हवा चलने का अनुमान है.मौसम केंद्र ने आज बताया कि पश्चिम मध्य बंगाल की खाडी और उससे सटे उत्तर पश्चिम बंगाल की खाडी में निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है तथा संबंधित चक्रवातीय […]

विज्ञापन

भुवनेश्वर: बंगाल की खाडी में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने से उड़ीसा में आज कई स्थानों पर भारी वर्षा और तेज हवा चलने का अनुमान है.मौसम केंद्र ने आज बताया कि पश्चिम मध्य बंगाल की खाडी और उससे सटे उत्तर पश्चिम बंगाल की खाडी में निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है तथा संबंधित चक्रवातीय संचरण मध्य क्षोभमंडल तक पहुंच गया है.

उसके प्रभाव के कारण दक्षिण उड़ीसा में कई स्थानों पर और उत्तर उड़ीसा के कुछ स्थानों पर वर्षा या गरज के साथ बौछारें पड सकती हैं.मौसम केंद्र के अनुसार दक्षिण उड़ीसा में एक या दो स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है.
दक्षिण उड़ीसा तटीय क्षेत्र में 45 किलोमीटर तक प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी. मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola