गृह मंत्रालय ने सुरक्षा बलों से कहा संवेदनशील सूचनाएं फेसबुक, व्हाट्सएप्प पर साझा नहीं करें

नयी दिल्ली : केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सीआरपीएफ और बीएसएफ जैसे केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों को अपने जवानों से संवेदनशील सूचनाओं और तस्वीरों को व्हाट्सएप्प और फेसबुक जैसे सोशल मीडिया पर साझा करने से बचने को कहा है. अर्द्धसैनिक बलों के कुछ जवानों को छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाकों में अपने अड्डों से कुछ सक्रिय मानवरहित […]
नयी दिल्ली : केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सीआरपीएफ और बीएसएफ जैसे केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों को अपने जवानों से संवेदनशील सूचनाओं और तस्वीरों को व्हाट्सएप्प और फेसबुक जैसे सोशल मीडिया पर साझा करने से बचने को कहा है.
अर्द्धसैनिक बलों के कुछ जवानों को छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाकों में अपने अड्डों से कुछ सक्रिय मानवरहित विमान :यूएवी: की तस्वीरें साझा करते पाया गया था, जिसके बाद मंत्रालय की ओर से यह ताजा निर्देश दिया गया. गुणवत्तापूर्ण नक्सल विरोधी अभियानों को शुरु करने के लिए हाल में सुरक्षा बलों की सहायता के मद्देनजर राज्य में यूएवी के बेडे और राष्ट्रीय तकनीकी अनुसंधान संगठन (एनटीआरओ) की अन्य साजो सामान का बड़ा हिस्सा भेजा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




