पुलिस ने इंद्राणी के माता-पिता के घर का दौरा किया
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 Sep 2015 10:28 PM (IST)
विज्ञापन

गुवाहाटी: दिसपुर पुलिस ने आज इंद्राणी मुखर्जी के माता-पिता के घर का दौरा किया. इंद्राणी अपनी बेटी शीना बोरा की हत्या के मामले में आरोपी है.पुलिस कर्मियों के एक दल ने आर. जी. बरुआ रोड स्थित इस दो मंजिले मकान में लगभग 20 मिनट गुजारे और इंद्राणी के माता-पिता के रहने के स्थान और किराए […]
विज्ञापन
गुवाहाटी: दिसपुर पुलिस ने आज इंद्राणी मुखर्जी के माता-पिता के घर का दौरा किया. इंद्राणी अपनी बेटी शीना बोरा की हत्या के मामले में आरोपी है.पुलिस कर्मियों के एक दल ने आर. जी. बरुआ रोड स्थित इस दो मंजिले मकान में लगभग 20 मिनट गुजारे और इंद्राणी के माता-पिता के रहने के स्थान और किराए के परिसर को देखा. इस दौरान घर के बाहर पत्रकारों की भीड लगी रही.
पुलिस ने इस संबंध में सूचना देने से इंकार कर दिया और इसे एक नियमित दौरा बताया. इसी बीच ऐसी अपुष्ट खबरें आती रहीं कि इंद्राणी का बेटा मिखाइल बोरा आज दिन के समय वापस लौट सकता है. उसे यहां से पुलिस का एक दल 28 अगस्त को मुंबई ले गया था.
मिखाइल की गैर मौजूदगी में उसके बुजुर्ग नाना-नानी की देखभाल कर रहे उसके दो दोस्तों ने बताया कि वह अभी भी मुंबई में है और उसने अपने नाना-नानी की सेहत के बारे में जानने के लिए फोन किया था.कॉलेज के दिनों में इंद्राणी के सिद्धार्थ दास से संबंध बन गये थे जिससे उसके दो बच्चे शीना और मिखाइल हुए थे.
अपनी पहली शादी के बाद इंद्राणी कोलकाता चली गई थी और अपने दोनों बच्चों को अपनी माता दुर्गा देवी बोरा और पिता उपेन बोरा के पास छोड गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










