असम चुनाव 2026: काउंटिंग के लिए थ्री लेयर सिक्यूरिटी, 722 उम्मीदवारों के भाग्य का 4 मई को फैसला

Published by :Pritish Sahay
Published at :03 May 2026 7:40 PM (IST)
विज्ञापन
Assam Assembly Elections 2026

असम में मतगणना के लिए थ्री लेयर सिक्यूरिटी, फोटो- पीटीआई

Assam Assembly Elections 2026: चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे सोमवार (4 अप्रैल) को घोषित होंगे, जिसमें असम विधानसभा चुनाव भी शामिल है. राज्य के 35 जिलों के 40 मतगणना केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच ईवीएम खोली जाएंगी. मतगणना के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गये हैं.

विज्ञापन

Assam Assembly Elections 2026: असम समेत चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे कल यानी सोमवार (4 अप्रैल) को आने वाले हैं. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सभी 35 जिलों के 40 मतगणना केंद्रों पर ईवीएम खोली जाएंगी. मतगणना के लिए राज्य में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गये हैं. चुनाव अधिकारियों ने बताया कि ईवीएम को स्ट्रॉन्ग रूम से मतगणना केंद्रों तक ले जाने के लिए 800 और पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा. मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग गोयल ने कहा था कि सीएपीएफ की दो अतिरिक्त कंपनियां स्थायी ड्यूटी पर तैनात रहेंगी. उन्होंने बताया कि राज्य सशस्त्र पुलिस की 93 कंपनियां पहले ही जिलों में तैनात की जा चुकी हैं. मतगणना के दिन किसी भी तरह की अप्रिय घटना से निपटने के लिए 85 असॉल्ट ग्रुप्स की सहायता भी मांगी गई है. राज्य में नौ अप्रैल को मतदान हुआ था, जिसमें 25 लाख से अधिक मतदाताओं में से 85.96 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया.

कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना

लखीमपुरा जिला प्रशासन ने भी मतगणना के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं. लखीमपुर जिला आयुक्त आदित्य विक्रम यादव ने बताया कि मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू होगी. जिला आयुक्त आदित्य विक्रम यादव ने बताया- पांचों विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतगणना लखीमपुर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कराने की व्यवस्था की है. निष्पक्ष और पारदर्शी प्रक्रिया के लिए 1,079 मतदान केंद्रों और करीब 3,500 डाक मतपत्रों की गिनती की जाएगी. सीएपीएफ, राज्य सशस्त्र पुलिस, राज्य पुलिस और नागरिक सुरक्षा के लगभग 400 जवान मीडिया और जनता के सहयोग से सुचारू, शांतिपूर्ण और विवादमुक्त मतगणना सुनिश्चित करने के लिए पूरी लगन से काम कर रहे हैं.

722 उम्मीदवारों के भाग्य का होगा फैसला

राज्य की 126 विधानसभा सीट पर 722 उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का फैसला होगा. उम्मीदवारों में 59 महिलाएं हैं. नगांव जिले में मतगणना तीन अलग-अलग केंद्रों पर होगी, जबकि कोकराझार, तिनसुकिया और जोरहाट में दो-दो केंद्रों पर मतगणना होगी. मतगणना केंद्रों और इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) वाले स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) की 25 कंपनियां तैनात की गई हैं.

चुनाव में कांग्रेस के सबसे अधिक उम्मीदवार

चुनाव में 722 उम्मीदवारों में से कांग्रेस के सबसे अधिक 99 उम्मीदवार हैं. इसके बाद भारतीय जनता पार्टी के 90, ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (AIUDF) के 30, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की सहयोगी असम गण परिषद (AGP) के 26 और बोडो पीपुल्स फ्रंट (BPF) के 11 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. विपक्षी गठबंधन में रायजोर दल ने 13 सीट पर, असम जातीय परिषद ने 10 सीट पर, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने तीन सीट पर और ऑल पार्टी हिल लीडर्स कॉन्फ्रेंस ने दो सीट पर चुनाव लड़ा है. आम आदमी पार्टी (AAP) और यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल (UPPL) ने 18-18 सीट पर, तृणमूल कांग्रेस ने 22 सीट पर और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने 16 सीट पर चुनाव लड़ा. इसके अलावा, 258 निर्दलीय उम्मीदवार भी हैं.

बीजेपी की ‘हैट्रिक’ या कांग्रेस की वापसी, कल होगा फैसला

असम में चुनावी लड़ाई वोटों की गिनती के साथ अपने अंतिम चरण में प्रवेश करेगी. नतीजों के बाद साफ हो जाएगा कि बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए को तीसरा कार्यकाल मिलेगा या हफ्तों से जारी खींचतान के बाद कांग्रेस सत्ता छीनने में सफल रहेगी.

Also Read: बंगाल चुनाव में सीटों की छीना-झपटी, दीदी ने कांग्रेस-वामपंथ से छीनीं 71 सीटें, बीजेपी ने TMC के किले में लगायी बड़ी सेंध

केरल चुनाव: सीएम विजयन ने मतगणना से पहले बदला अपना सोशल मीडिया बायो

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola