भूस्खलन से गुवाहाटी-शिलांग के बीच संपर्क टूटा
Updated at : 06 Sep 2015 9:23 PM (IST)
विज्ञापन

गुवाहाटी: पिछले कुछ दिनों से जारी भारी वर्षा के कारण हुए भूस्खलन से गुवाहाटी और शिलांग के बीच आज भी सडक संपर्क टूटा रहा. एक आधिकारिक सूत्र ने आज यहां बताया कि कल शाम को बिरन्हट क्षेत्र में भूस्खलन हुआ था और आज फिर से नोंगपोह के पास उनमिंग में भूस्खलन हुआ जिस कारण राष्ट्रीय […]
विज्ञापन
गुवाहाटी: पिछले कुछ दिनों से जारी भारी वर्षा के कारण हुए भूस्खलन से गुवाहाटी और शिलांग के बीच आज भी सडक संपर्क टूटा रहा.
एक आधिकारिक सूत्र ने आज यहां बताया कि कल शाम को बिरन्हट क्षेत्र में भूस्खलन हुआ था और आज फिर से नोंगपोह के पास उनमिंग में भूस्खलन हुआ जिस कारण राष्ट्रीय राजमार्ग 40 पर यातायात बाधित रहा.
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने भूस्खलन के मलबे को हटाने के लिए कई बुलडोजरों को उतारा है. उम्मीद है कि कल तक सडक से मलबा हटा लिया जाएगा. भूस्खलन के कारण असम और मेघालय दोनों ओर सैकडों वाहन सडक पर फंसे हुए हैं. राष्ट्रीय राजमार्ग-40 असम को मेघालय, त्रिपुरा और मिजोरम को जोडता है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




