ePaper

गुजरात : वडोदरा में पुलिस की बेकाबू जीप ने 5 को कुचला, 2 की मौत

Updated at : 01 Sep 2015 8:13 AM (IST)
विज्ञापन
गुजरात : वडोदरा में पुलिस की बेकाबू जीप ने 5 को कुचला, 2 की मौत

नयी दिल्ली: गुजरात के वडोदरा में पुलिस की वाहन की चपेट में आकर दो लोगों की मौत हो गयी जबकि चार लोग घायल हो गए. प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस की बेकाबू जीप ने सोमवार रात फुटपाथ पर सो रहे पांच लोगों को कुचल दिया जिससे दो लोगों की मौत हो गयी. गुजरात के वडोदरा […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: गुजरात के वडोदरा में पुलिस की वाहन की चपेट में आकर दो लोगों की मौत हो गयी जबकि चार लोग घायल हो गए. प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस की बेकाबू जीप ने सोमवार रात फुटपाथ पर सो रहे पांच लोगों को कुचल दिया जिससे दो लोगों की मौत हो गयी.

गुजरात के वडोदरा के तरशाली इलाके में सोमवार रात 8 बजे पुलिस की बेकाबू जीप ने सड़क के किनारे फुटपाथ पर सो रहे पांच लोगों को कुचल दिया जिससे घटनास्थल पर ही एक महिला की मौत हो गयी जबकि एक घायल की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हुई.

बताया जा रहा है कि अभी भी तीन लोग अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे हैं. घटना उस वक्त हुई जब बीती रात पुलिस की टीम बोलेरो जीप से पेट्रोलिंग पर निकली थी. ड्राईवर ने वाहन से अपना संतुलन खो दिया और गाड़ी तरशाली ब्रिज के नीचे गिर गयी. घटना के फौरन बाद घायल लोगों को वड़ोदरा की एस एस जी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola