ePaper

आतंकी नवेद ने एनआईए को बताया उसके साथ 18 लोगों ने की थी घुसपैठ

Updated at : 25 Aug 2015 11:31 AM (IST)
विज्ञापन
आतंकी नवेद ने एनआईए को बताया उसके साथ 18 लोगों ने की थी घुसपैठ

नयी दिल्ली : जम्मू कश्मीर के उधमपुर से गिरफ्तार किये गये पाकस्तिानी आतंकी नवेद ने एनआईए के समक्ष यह बयान दिया है कि भारत की सीमा में घुसपैठ करने वाला वह अकेला आतंकी नहीं है. उसके साथ कुल 18 आतंकी भारत की सीमा में घुसे थे. नवेद की गिरफ्तारी पांच अगस्त को हुई है. गिरफ्तारी […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : जम्मू कश्मीर के उधमपुर से गिरफ्तार किये गये पाकस्तिानी आतंकी नवेद ने एनआईए के समक्ष यह बयान दिया है कि भारत की सीमा में घुसपैठ करने वाला वह अकेला आतंकी नहीं है. उसके साथ कुल 18 आतंकी भारत की सीमा में घुसे थे.

नवेद की गिरफ्तारी पांच अगस्त को हुई है. गिरफ्तारी से पहले नवेद और उसके साथी ने बीएसएफ के जवानों पर हमला किया था. गिरफ्तारी के बाद नवेद को एनआईए के हवाले कर दिया गया है. एनआईए नवेद से पूछताछ कर रही है. नवेद ने एनआईए को यह भी बताया है कि आत्मघाती हमले की ट्रेनिंग उसे जमात-उद-दावा के प्रमुख हाफिज सईद ने बेटे ताल्हा ने दी थी.

ताल्हा ने ही हमले की योजना बनायी थी. नवेद से पूछताछ के बाद एनआईए ने उसे पनाह देने वाले सभी लोगों की पहचान कर ली है. नवेद से पूछताछ के आधार पर एनआईए ने एक डोजियर का निर्माण किया है. जिसमें उसके बारे में तमाम जानकारियां हैं कि वह कबसे लश्कर में शामिल हुआ है. उसने कहां-कहां ट्रेनिंग ली है और उसे पनाह देने वाले कौन-कौन लोग भारत में हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola