फिलीपीन में तूफान से आठ व्यक्तियों की मौत, बिजली आपूर्ति बाधित

Published at :12 Oct 2013 1:44 PM (IST)
विज्ञापन
फिलीपीन में तूफान से आठ व्यक्तियों की मौत, बिजली आपूर्ति बाधित

मनीला : उत्तरी फिलीपीन में आज सुबह तूफान ‘नारी’ तूफान से इमारतों की छतें उड़ गईं, आठ व्यक्ति मारे गए और 20 लाख लोगों बिना बिजली आपूर्ति से वंचित हो गए हैं.अधिकारियों ने बताया कि नारी कल लगभग मध्यरात्रि में पूर्वी तट पर पहुंचा और उसने इससे पड़ों और बिजली के खंभों को उखाड़ दिया. […]

विज्ञापन

मनीला : उत्तरी फिलीपीन में आज सुबह तूफान ‘नारी’ तूफान से इमारतों की छतें उड़ गईं, आठ व्यक्ति मारे गए और 20 लाख लोगों बिना बिजली आपूर्ति से वंचित हो गए हैं.अधिकारियों ने बताया कि नारी कल लगभग मध्यरात्रि में पूर्वी तट पर पहुंचा और उसने इससे पड़ों और बिजली के खंभों को उखाड़ दिया.

ब्रिटिश पत्रकार जेम्स रिनाल्ड्स ने तटवर्ती बालेर नगर में बताया, ‘‘काफी संख्या में पेड़ गिर गए हैं. बचाव दल सड़कों को साफ करने में लगे हुए हैं.नेशनल डिजास्टर रिस्क रिडक्शन एंड मैनेजमेंट काउंसिल ने कहा कि मैगालांग नगर के पास पुलिस बैरक पर मिट्टी की दीवार गिरने एक अधिकारी की मौत हो गई.

काउंसिल के प्रवक्ता रे बालिदो ने मनीला में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पास के कैनदाबा नगर में टूटी तार से एक व्यक्ति की करंट लगने से मौत हो गई जबकि नुएवा इसिजा प्रांत में एक पेड़ घर और वाहन पर गिर गया जिससे तीन व्यक्तियों की मौत हो गई.बुलाकान प्रांत के गवर्नर विलहेलमिनो अल्वाराडो ने बताया कि प्रांत में दो बच्चों और एक वृद्ध की बाढ़ में डूबने से मौत हो गई.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola