इकनॉमिक टाइम्स के रिपोर्टर को नोटिस, पुलिस ने टाइगर मेमन के फोन का सबूत मांगा

मुंबई : मुंबई पुलिस ने अंगरेजी अखबार इकोनामिक्स टाइम्स के उस रिपोर्टर के खिलाफ लीगल नोटिस जारी किया है जिसने याकूब की फांसी के दिन टाइगर मेमन की उसकी मां के साथ बातचीत होने की खबर का खुलासा किया है. मुंबई पुलिस ने ईटी के रिपोर्टर को टाइगर के फोन का सबूत मांगा है. इकोनामिक्स […]
मुंबई : मुंबई पुलिस ने अंगरेजी अखबार इकोनामिक्स टाइम्स के उस रिपोर्टर के खिलाफ लीगल नोटिस जारी किया है जिसने याकूब की फांसी के दिन टाइगर मेमन की उसकी मां के साथ बातचीत होने की खबर का खुलासा किया है. मुंबई पुलिस ने ईटी के रिपोर्टर को टाइगर के फोन का सबूत मांगा है.
इकोनामिक्स टाइम्स में छपी खबर के अनुसार याकूब मेमन को फांसी दिये जाने के ठीक डेढ घंटे पहले टाइगर ने मुंबई स्थित घर पर फोन किया और बदले की बात कही. टाइगर मेमन ने फोन सुबह 5:30 बजे किया और उसकी मां से बात करीब 3 मिनट तक हुई जिसमें उसने परिवार को सांत्वना तो नहीं दिया बल्कि बदले की बात की. उसने कहा कि इस फांसी का बदला लिया जायेगा. परिवार का आंसू बर्बाद नहीं जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










