ePaper

सुरक्षाकर्मियों द्वारा पकडा गया ''आतंकवादी'' निकला होम गार्ड

Updated at : 27 Jul 2015 10:10 PM (IST)
विज्ञापन
सुरक्षाकर्मियों द्वारा पकडा गया ''आतंकवादी'' निकला होम गार्ड

नयी दिल्ली : गलत पहचान के एक मामले में, दीना नगर पुलिस चौकी से संबद्ध होम गार्ड की जान आतंकी हमले से तो बच गई लेकिन उसे साथी सुरक्षाकर्मियों ने चौथा आतंकवादी समझकर ‘पकड’ लिया. यह घटना यहीं नहीं रुकी और राष्ट्रीय राजधानी को संदेश दिया गया कि एक आतंकवादी को जिंदा पकडा गया है. […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : गलत पहचान के एक मामले में, दीना नगर पुलिस चौकी से संबद्ध होम गार्ड की जान आतंकी हमले से तो बच गई लेकिन उसे साथी सुरक्षाकर्मियों ने चौथा आतंकवादी समझकर ‘पकड’ लिया. यह घटना यहीं नहीं रुकी और राष्ट्रीय राजधानी को संदेश दिया गया कि एक आतंकवादी को जिंदा पकडा गया है.

जब इस व्यक्ति ने अपनी पहचान दीना नगर पुलिस चौकी से संबद्ध होम गार्ड के रुप में बताई तो उसे पकडने वाले हैरान रह गये. जब आतंकवादी आज सुबह दीना नगर पुलिस थाने में घुसे थे तब इस व्यक्ति ने खुद को बंदूकों की गोलियों से बचाया और वह पास की एक खाली इमारत में जाकर एक कमरे में छिप गया.

वह दुर्भाग्यशाली रहा कि आतंकवादी भी उसी इमारत में आकर छिप गये. सांस लेने में दिक्कतों के बावजूद वह गोलियां चलने की आवाज बंद होने तक वहीं छिपा रहा. तीन आतंकवादियों के मारे जाने के बाद सुरक्षाकर्मियों ने जब कमरों की तलाशी ली तो उसे एक कोने में छिपा पाया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola