व्यापमं घोटाला : राजनाथ ने पत्रकार की मौत के मामले में शिवराज से की बात
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Jul 2015 9:01 PM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली : व्यापमं घोटाले की कवरेज कर रहे एक टीवी पत्रकार की मौत के मामले में केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से बात की और इस मामले की गहराई से जांच कराने को कहा. टेलीफोन पर 10 मिनट तक हुई बातचीत में सिंह ने चौहान से […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : व्यापमं घोटाले की कवरेज कर रहे एक टीवी पत्रकार की मौत के मामले में केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से बात की और इस मामले की गहराई से जांच कराने को कहा. टेलीफोन पर 10 मिनट तक हुई बातचीत में सिंह ने चौहान से कहा कि प्रदेश के झाबुआ जिले में टीवी पत्रकार अक्षय सिंह की मृत्यु के मामले में पूरी तरह जांच का आदेश दिया जाए.
आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि मुख्यमंत्री ने गृह मंत्री को घटना के बारे में जानकारी दी और पत्रकार की मौत से जुडी परिस्थितियों का ब्योरा जानने के लिए उठाये जा रहे कदमों से अवगत कराया. गृह मंत्री ने मुख्यमंत्री से मामले से जुडे सभी लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को भी कहा. टीवी पत्रकार सिंह घोटाले में आरोपी नम्रता डामर के माता-पिता का इंटरव्यू लेने के कुछ समय बाद ही मृत मिले थे.
नम्रता का शव सात जनवरी, 2012 को उज्जैन जिले में रेलवे पटरियों के पास मिला था. 38 वर्षीय सिंह के मुंह से झाग निकल रहा था। उन्हें सिविल अस्पताल पहुंचाया गया और बाद में एक निजी अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टर उनकी जान बचाने के लिए कुछ नहीं कर सके। बाद में उन्हें पास में गुजरात के दाहोद में एक और अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोेषित कर दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




