राज्यसभा चुनाव: बीजेपी ने की उम्मीदवारों की घोषणा, तरुण चुघ, सतीश पूनिया समेत इन चेहरों को मिला मौका

Updated:
विज्ञापन
Rajya Sabha Election

राज्यसभा चुनाव के लिए राजस्थान से बीजेपी उम्मीदवार सतीश पूनिया

Rajya Sabha Election: बीजेपी ने राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की है. पार्टी ने मध्य प्रदेश से तरुण चुघ और राजस्थान से सतीश पूनिया को उम्मीदवार बनाया है. जानिए लिस्ट में और किनके नाम शामिल हैं.

विज्ञापन

Rajya Sabha Election: भारतीय जनता पार्टी ने आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है. पार्टी ने पांच राज्यों में होने वाले चुनाव के लिए कई नए और प्रमुख चेहरों को मैदान में उतारा है. भाजपा ने अपने राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ को मध्यप्रदेश से और पूर्व राजस्थान भाजपा अध्यक्ष सतीश पूनिया को राजस्थान से उम्मीदवार बनाया है. हालांकि, इस बार पार्टी की सूची में केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और जॉर्ज कुरियन का नाम शामिल नहीं है. बिट्टू वर्तमान में राजस्थान से राज्यसभा सांसद हैं, जबकि कुरियन मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हैं. दोनों नेताओं का कार्यकाल 21 जून को खत्म हो रहा है.

ओडिशा उपचुनाव में देबाशीष सामंतराय पर भरोसा

बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति ने ओडिशा में होने वाले राज्यसभा उपचुनाव के लिए देबाशीष सामंतराय को उम्मीदवार बनाया है. सामंतराय हाल ही में बीजू जनता दल (BJD) छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे. भाजपा में शामिल होने से पहले उन्होंने राज्यसभा सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया था.

गुजरात से चार उम्मीदवारों को टिकट

बीजेपी की ओर से गुरुवार (4 जून)को जारी सूची के अनुसार, गुजरात से राजुभाई शुक्ला, मुकेशभाई राठवा, मानसिंह परमार और जितेंद्र मेघजीभाई कंजरिया को उम्मीदवार बनाया गया है.

मध्यप्रदेश और राजस्थान में ये चेहरे मैदान में

मध्यप्रदेश से भाजपा ने तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल को राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया है. वहीं राजस्थान से अलका गुर्जर और सतीश पूनिया को टिकट दिया गया है. राज्यसभा चुनाव के लिए राजस्थान से बीजेपी उम्मीदवार बनाए जाने पर सतीश पूनिया ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताया है. उन्होंने कहा कि यह उनका नहीं, बल्कि पार्टी कार्यकर्ताओं का सम्मान है.

पूर्वोत्तर राज्यों में भी उम्मीदवार घोषित

बीजेपी ने मणिपुर से ए. शारदा देवी और अरुणाचल प्रदेश से ताई तागाक को राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया है. पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की ओर से यह सूची जारी की गई.

18 जून को होगा मतदान

अरुणाचल प्रदेश, गुजरात, मध्यप्रदेश, राजस्थान और मणिपुर समेत 10 राज्यों में राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान 18 जून को होगा. इसी दिन ओडिशा में राज्यसभा उपचुनाव के लिए भी वोट डाले जाएंगे.

विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola