सांसदों के वेतन के बारे में फैसले के लिए स्वतंत्र प्रणाली होनी चाहिए : योगेंद्र
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Jul 2015 7:59 AM (IST)
विज्ञापन

नागपुर:स्वराज अभियान नेता योगेंद्र यादव ने आज कहा कि सांसदों के वेतन के बारे में फैसला करने के लिए एक स्वतंत्र प्रणाली होनी चाहिए. इसके साथ ही उन्होंने सांसदों के वेतन और भत्तों में वृद्धि के प्रस्ताव का विरोध किया. यादव ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘सांसद वेतन में नहीं भत्तों में वृद्धि चाहते हैं […]
विज्ञापन
नागपुर:स्वराज अभियान नेता योगेंद्र यादव ने आज कहा कि सांसदों के वेतन के बारे में फैसला करने के लिए एक स्वतंत्र प्रणाली होनी चाहिए. इसके साथ ही उन्होंने सांसदों के वेतन और भत्तों में वृद्धि के प्रस्ताव का विरोध किया.
यादव ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘सांसद वेतन में नहीं भत्तों में वृद्धि चाहते हैं क्योंकि भत्तों पर कर नहीं लगता. यह निर्वाचित सदस्यों का स्पष्ट रुप से इरादा प्रदर्शित करता है.’’उन्होंने कहा कि यह आश्चर्यजनक है कि सांसद अपने वेतन और भत्तों में वृद्धि के लिए खुद ही प्रस्ताव कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि इससे भी चौंकाने वाली बात है कि सांसद संसद सत्र में शामिल होने के लिए भत्ते लेते हैं.
यादव ने कहा कि वह संसद के निर्वाचित सदस्य हैं और सत्र में शामिल होने के लिए कर्तव्य से बंधे हुए हैं. उन्होंने कहा कि एक निर्धारित मापदंड होना चाहिए और सांसदों के वेतन से जुडे मुद्दों के बारे में फैसला करने के लिए एक स्वतंत्र प्रणाली होनी चाहिए.ललित मोदी मामले का जिक्र करते हुए यादव ने कहा कि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को नैतिक आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंसरा राजे को न सिर्फ इस्तीफा देना चाहिए बल्कि ललित मोदी की मदद के बारे में खुलासा नहीं करने के निर्देश को लेकर मामला दर्ज किया जाना चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




