इंडिया टुडे समूह ने अपने पत्रकार की मौत पर दुख जताया, कहा कारण ''स्पष्ट नहीं''
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Jul 2015 12:27 AM
नयी दिल्ली : इंडिया टुडे समूह ने आज कहा कि मध्य प्रदेश में व्यापम घोटाले की छानबीन कर रहे उसके रिपोर्टर की मौत का कारण ‘स्पष्ट नहीं’ है. समूह ने उम्मीद जतायी कि चिकित्सक और जांच एजेंसियां उसकी मौत का कारण पता लगा लेंगी. दिल्ली स्थित टेलीविजन समाचार रिपोर्टर अक्षय सिंह की आज झाबुआ जिले […]
नयी दिल्ली : इंडिया टुडे समूह ने आज कहा कि मध्य प्रदेश में व्यापम घोटाले की छानबीन कर रहे उसके रिपोर्टर की मौत का कारण ‘स्पष्ट नहीं’ है. समूह ने उम्मीद जतायी कि चिकित्सक और जांच एजेंसियां उसकी मौत का कारण पता लगा लेंगी. दिल्ली स्थित टेलीविजन समाचार रिपोर्टर अक्षय सिंह की आज झाबुआ जिले में अचानक तबीयत खराब हो गई और उनकी मौत हो गई.
इससे पहले उन्होंने उस लडकी के अभिभावकों का साक्षात्कार पूरा किया था जिसका नाम घोटाले में सामने आया था और जिसका शव रेल की पटरियों के पास पाया गया था. समूह ने एक बयान में कहा, ‘उनकी अचानक मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है. हम अपने महत्वपूर्ण सहयोगी की मौत पर दुख जताते हैं. हम अक्षय के परिवार के लिए प्रार्थना करते हैं. हम उम्मीद करते हैं कि चिकित्सक और जांच एजेंसियां अक्षय की मौत का कारण पता लगा लेंगी.’
समूह ने कहा कि वह अपने रिपोर्टर की असमय मौत से दुखी है जो दिसम्बर 2013 से आज तक के साथ विशेष संवाददाता के तौर पर काम कर रहे थे. उसने कहा कि अक्षय मध्यप्रदेश में व्यापम घोटाले की छानबीन करने के काम से गये थे. वह पिछले चार दिन से वहां पर थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










